सम्मेलन में उद्घाटन भाषण  जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दिया


माले का समस्तीपुर प्रखंड सम्मेलन संपन्न,19 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी के सचिव अनील चौधरी चुने गये

सम्मेलन में उद्घाटन भाषण  जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने दिया

बतौर अतिथि जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य अमित कुमार, पर्यवेक्षक जीबछ पासवान उपस्थित रहे


यूपी अब तक संवाददाता अब्दुल कादिर 

समस्तीपुर  ।  17 अगस्त 2022

  भाकपा माले समस्तीपुर प्रखंड सम्मेलन बुधवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित जिला कार्यालय में  का० उपेंद्र राय द्वारा झंडोत्तोलन से शुरू हुआ. 
  तत्पश्चात शहीदों के याद में मौन श्रद्धांजलि के बाद शहीदवेदी पर माल्यार्पण किया गया.
   सम्मेलन की अध्यक्षता का० उपेंद्र राय, का० राजकुमार चौधरी, का० मनीषा कुमारी ने किया. सम्मेलन का उद्धाटन माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने किया. उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि  महंगाई, बेरोजगारी दूर करने, कालाधन वापस लाने, भ्रष्टाचार दूर करने को लेकर चुनाव जीतकर सत्ता में आई भाजपा सरकार का सत्ता संभालते ही सूर बदलने लगा. उक्त मुद्दे पर काम करने के बजाय कई जन विरोधी मुद्दे मसलन नोटबंदी, जीएसटी, एनआरसी, कृषि कानून लाकर देशवासियों को परेशान किया जाने लगा. पूरे देश में सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू हो गया. आंदोलन से बचने को मोदी सरकार रंग- विरंग के बहाने ढ़ूंढ़ने लगी. सोची- समझी राजनीति के तहत उन्माद- उत्पात फैलाया जाने लगा. जिला में भी आधारपुर, मोहनपुर, रोसड़ा, मुसरीघरारी आदि जगहों पर गंगा- जमुनी तहजीब पर हमला किया गया. इसके खिलाफ भाकपा माले मजबूती से जनता को साथ लेकर पीड़ित को न्याय दिलाने को संघर्ष के मैदान में डटी रही.
  सम्मेलन को जिला स्थाई समिति सदस्य का० अमित कुमार, का० ललन कुमार, जिला सचिव का० उमेश कुमार, जिला कमिटी सदस्य का० रामचंद्र प्रधान आदि ने संबोधित किया. का० शोभा देवी, का० जरीना खातुन, का० अरुण रजक, का० अरूण राय आदि ने कामकाज के रिपोर्ट पर बहस में भाग लिया. तालियों की गड़गड़ाहट से रिपोर्ट पास कर दिया गया.
  तत्पश्चात सांगठनिक सत्र की शुरुआत सम्मेलन के पर्यवेक्षक जिला स्थाई समिति सदस्य का० जीबछ पासवान ने किया. विदाई प्रखंड कमिटी ने 19 सदस्यीय नई प्रखंड कमिटी का पैनल पेश किया. इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. उपेंद्र राय, विनय झा, मो० मुस्लिम, टींकू यादव, राजकुमार चौधरी, अनील चौधरी, महेश पासवान, मुकेश कुमार मिश्र, मो० ऐनुलहक, रामलाल राम, कमलेश्वर महतो, राजाराम मोहन राय, का० शोभा देवी, मनीषा कुमारी, अशोक कुमार, सोनेलाल पासवान, बैजू राय, जयंत कुमार प्रखंड कमिटी सदस्य चुने गये. सर्वसम्मति से का० अनील चौधरी को प्रखंड सचिव चुना गया. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल गीत के साथ सम्मेलन समाप्ति की घोषणा की गई.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।