अगस्त 2022 के आजादी के अमृत महोत्सव व तिरंगा महोत्सव व्यापारी सम्मान समारोह


ब्रेकिंग न्यूज़ 16 अगस्त 2022 जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के द्वारिका आईटी माल रेलवे क्रॉसिंग के पास मड़ियाहूं में 75 वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2022 के आजादी के अमृत महोत्सव व तिरंगा महोत्सव व्यापारी सम्मान समारोह के आयोजक इंजीनियर रणजीत मौर्य व समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, एडवोकेट बृजराज चौरसिया पत्रकार के कुशल संचालन से रंगारंग कार्यक्रम तथा देशभक्ति गीतों से पूरा पंडाल झूम उठाl
    मड़ियाहूं नगर में व्यापारी सम्मान समारोह के अवसर पर सोमवार की शाम मुख्य अतिथि विधायक डॉक्टर आरके पटेल, वाराणसी विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश सिंह "पप्पू" , नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं किशोर कुमार चौबे, नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ संजय कुमार सरोज, पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके पाठक के द्वारा मडियाहू नगर के व्यापारियों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गयाl
वरिष्ठ चिकित्सक प्रेम पांडे द्वारा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं व  प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गयाl
   नायब तहसीलदार संतोष कुमार सिंह जी द्वारा  मुकेश चंद्र मोदनवाल मड़ियाहूं जौनपुर   अब तक टीवी संवाददाता   को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गयाl श्री सिंह द्वारा मड़ियाहूं के पत्रकार फिरोज खान पठान,  पत्रकारअशोक कुमार दुबे, पत्रकार शिवम पांडे, पत्रकार कपिल देव सिंह, पत्रकार मनोज गुप्ता, अन्य तमाम पत्रकारों को सम्मानित किया गयाl
 समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी द्वारा वाराणसी विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू को सम्मानित किया गयाl
 पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके पाठक द्वारा नगर के व्यापारियों को सम्मानित किया गयाl
 विधानसभा 370 के विधायक डॉक्टर आर के पटेल द्वारा नगर के व्यापारियों को सम्मानित किया गया
    डॉ वकार अहमद द्वारा राष्ट्रीय गीत गाया गीत सुनकर  पूरा पंडाल गदगद हो गयाl
 कार्यक्रम के अंत में संचालक वरिष्ठ अधिवक्ता बृजराज चौरसिया पत्रकार ने आभार व्यक्त कियाl 
 मुकेश चंद्र मोदनवाल मड़ियाहूं जौनपुर संवाददाता अब तक टीवी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।