सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा आजाद चौक पर लगाया गया 51 फीट लंबा तिरंगा,


बिग ब्रेकिंग--संतकबीरनगर

रिपोर्ट-धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी,ब्यूरोचीफ अब तक टीवी,सन्तकबीरनगर। 

संतकबीरनगर  खलीलाबाद नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के आयोजन में निकली तिरंगा सोभा यात्रा रैली,मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा आजाद चौक पर लगाया गया 51 फीट लंबा तिरंगा,

सतकबीरनगर 14 अगस्त 2022 नगर पालिका चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा ,मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने किया जिले के सबसे बड़े झंडे का उदघाटन, हरी झंडी दिखाकर किया रैली का शुभारम्भ। आपको बताते चले कि, जिले के खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के आजाद चौक पर जिले के सबसे बड़े तिरंगे झंडे का उदघाटन हुआ, उसके उपरांत नगर पालिका द्वारा पूरे नगर में निकाली गई तिरंगा रैली जिसे सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा ने कहा कि पूरे देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है,घर हर तिरंगा अभियान के तहत लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा रहे है, इसी क्रम में आज शहर के आजाद चौक पर  जिले के सबसे बड़े तिरंगे का उदघाटन हुआ, नगर की भव्यता बढे नगर सुन्दर और सुसज्जित हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।  देश की आजादी के लिए जिन अमर शहीदो ने अपने प्राणों की आहुति दी है ,उन वीर सपूतो मां भारती के लाल को नमन करने का यह अवसर है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के आहवाहन पर देश का हर नागरिक राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है और आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता दे रहा है।
  नगर पालिका अध्यक्ष ने आगे कहा कि यह झंडा 20 मीटर लंबा है और तिरंगे की लंबाई 18 फीट है, यह एक म्यूजिकल झंडा है जिसमे प्रतिदिन सुबह और शाम को 6:30 पर आधे घंटे के लिए देश भक्ति संगीत बजेगा।
  इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, लिपिक गोरख यादव, उमेश चौधरी, पंकज कुमार, भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र सिंह, संजीव राय, आलोक सिंह, विनय मिश्रा, देवी पाण्डेय, महेश शुक्ला, दुर्गा पाण्डेय, समेत नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के समस्त कर्मचारी गण देश भक्ति से ओत प्रोत सामिल हुए।धन्यवाद

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।