76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह।


ग्रासिम रेणुकूट में मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह।

रेणुकूट (सोनभद्र) : ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट सोनभद्र के प्रशासकीय भवन पर 76 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया ।उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल  ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्री धारा सिंह व सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा आयोजित परेड मार्च का निरीक्षण के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया तदोपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान किया गया । इसके उपरांत संस्थान के सुरक्षा विभाग के जवानों द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई । मुख्य अतिथि श्री कृष्ण गोपाल गनेरीवाल द्वारा देश को आजाद करने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्वाधीनता दिलाने वाले महान राष्ट्र भक्तों सेनानियों को सादर नमन करते हुए शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा संस्थान के इकाई प्रमुख श्री एस o एन o शास्त्री एवं उनकी पूरी टीम द्वारा संस्थान के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष के दौरान कराए गए उत्कृष्ट कार्यों पर विशेष प्रकाश डालते हुए सराहना की गई । कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75 वीं वर्षगांठ अर्थात 76 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई । मुख्य अतिथि द्वारा बताया गया कि उक्त पर्व पूरे देश में इस वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराए जाने का संकल्प भी लिया गया है, जिसकी कड़ी में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुकूट द्वारा भी हर घर तिरंगा फहराने का कार्य किया गया साथ ही लोगों में राष्ट्रीयता और एकता की भावनाओं को जागृत करने हेतु पूरे कॉलोनी परिसर में तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें हमारे संस्थान के सभी वर्ग के अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया । मुख्य अतिथि  द्वारा अपने संबोधन में यह भी बताया गया कि संस्थान के सीएसआर विभाग द्वारा ग्रामीण अंचलों में कराए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु माननीय राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पत्र के माध्यम से सराहना की गई है। उक्त कार्यक्रम में संस्थान के अनेकों अधिकारीगण, कर्मचारीगण, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण, संविदाकार,संविदा श्रमिक सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे ।कार्यक्रम के समापन पर श्री प्रभात कुमार पाण्डेय प्रमुख कार्मिक विभाग द्वारा सभी को आजादी के 76 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित हार्दिक बधाइयां दी गई। सोनभद्र से मणिशंकर सिन्हा की रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।