सिद्धार्थनगर | देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ  को आज आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप  में मनाये


कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगणो को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए

राजेश कुमार शास्त्रीब्यूरोचीफ सिद्धार्थनगर*

सिद्धार्थनगर | देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ  को आज आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप  में मनाये जाने के अवसर पर अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें मुख्खयालय पर ध्वजारोहण करते हुए पुलिस बल को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाया एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी व शुभकामनाएं दीं तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया ।
    
मिली जानकारी के मुताबिक आज15 अगस्त 2022 को देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ  को “आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप  में मनाये जाने के अवसर पर अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया  एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया । 
इस अवसर पर  सुरेश चन्द्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर नें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगणों द्वारा अपने अपने कार्यालयों पर तथा प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगणों नें सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी| 
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई ।
        “आजादी के अमृत महोत्सव” के रूप  में मनाये जाने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा गत वर्ष में किए गए सराहनीय कार्य जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमों को राष्ट्रपति, भारत सरकार व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह/मेडल(पदक) प्रदान किया गया एवं कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने में अहम योगदान देने वाले समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए अति उत्कृष्ट/सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणो जैसे सेवानिवृत्त उ0नि0 रविकान्त मणि त्रिपाठी, (राष्ट्रपति का पुलिस पदक) व  नि0 संजय कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक थाना डुमरियागंज (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) व  मुख्य आरक्षी प्रेम चन्द्र पाण्डेय, थाना शिवनगर डीडई, (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) |  व आरक्षी मनीष कुमार जायसवाल, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल(रजत पदक) व उ0नि0  सभाजीत मिश्र को अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के द्वारा जारी किया गया (प्रशंसा चिन्ह) | इसके अलावा
यू0पी0-112 के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा रिस्पॉन्स टाइम सराहनीय कार्य के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक यू0पी0-112 द्वारा जारी किया गया (प्रशस्ति पत्र) जिसमें.    नि.  मोहम्मद यासीन खान,  प्रभारी  यूपी0-112 जनपद सिद्धार्थनगर   व आरक्षी शैलेश आरओआईपी कार्यालय यूपी0-112 सिद्धार्थनगर व आरक्षी सुबोध कुमार पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर व    आरक्षी रविन्द्र पाण्डेय, पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर | 
व आरक्षी राकेश वर्मा, पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |
तथा होमगार्ड रामदास प्रसाद, पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |
व    होमगार्ड नोहर तिवारी, पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |
व    होमगार्ड दिलीप मिश्रा, पीआरवी 3571 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |
व    मुख्य आरक्षी सुरेंद्र यादव, पीआरवी 1525 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |  
 व आरक्षी राहुल यादव, पीआरवी 1525 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर |
सहित.    होमगार्ड अमित पासवान, पीआरवी 1525 यूपी0-112 सिद्धार्थनगर को दिया गया |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।