आजादी केअमृत महोत्सव की अगुवाई हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मार्ग


वर्दी की जज्बा को लेकर चले हंसल एकेडमी के संचालक सुरेश साहू
 जैजैपुर, 

आजादी केअमृत महोत्सव की अगुवाई हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मार्ग का अनुसरण हंसल एकेडमी के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश साहू ने बखूबी से अपने कारवा को अग्रसर  करने में तुले हैं।  जहां पर आज युवाओं को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है।  जहां पर नगर पालिका अधिकारी, पुलिस सब इंस्पेक्टर जैसे पदों से त्यागपत्र देकर सामाजिक कार्य को प्राथमिकता दे रहे हैं, अब युवक एवं युवती में देश प्रेम का जज्बा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाना उनका प्रमुख उद्देश्य बन गया है, सुरेश साहू छात्र एवं छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सजग करने  के साथ सेना का सम्मान करना और अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना अपने मार्ग दर्शन का मूल मंत्र बताएं । हंसल एकेडमी के माध्यम से पीएससी, व्यापम, पुलिस, आर्मी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा कर संही  मार्ग में चलने की प्रेरणा दे रहे हैं। इसी तारतम्य में  हंसल एकेडमी के छात्र /छात्राओं ने जी एस सी स्कूल से नया बस स्टैंड जैजैपुर तक तिरंगा रैली निकाली। जिसमें देश भक्ति का  जज्बा भारत माता की जय  वंदे मातरम उद्घोष  से  आसमान गूंजता  रहा आन बान शान से तिरंगा रैली का सभी छात्र/ छात्रा सराबोर में डूबे रहे।  वर्षा की झड़ी में भी तिरंगा रैली निकालकर आजादी के अमृत महोत्सव बैंड बाजे के साथ  धूम धाम से मनाया गया । इस प्रकार हंसल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने नगर में सराहनीय कार्य कर जज्बा की  मिसाल प्रस्तुत की ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।