डॉ वकार अहमद के राष्ट्रीय गीत से लोग बहुत प्रभावित हुएl


ब्रेकिंग न्यूज़ 15अगस्त 2022
जौनपुर जनपद के मडियाहू तहसील क्षेत्र  में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त को 75वीं स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से  मनाया जा रहा हैl झंडारोहण नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना  कमाल द्वारा किया गयाlइस मौके पर सभासद तथा गणमान्य नागरिक, तथा नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहेl डॉ वकार अहमद के राष्ट्रीय गीत से लोग बहुत प्रभावित हुएl
उक्त अवसर पर समाजसेवी रहमत खान, चेयरमैन पति कमाल अख्तर फारुकी ,वैस फारुकी, मुन्ना भाई , सभासद अत्ताउल्लाह खान ,सभासद शीतला प्रसाद चौरसिया ,नामित सभासद  नितेश कुमार सेठ,नामित सभासद मनोज कुमार चौरसिया तथा  सभासद गण वह पत्रकार गण मौजूद रहेl प्रोग्राम की समाप्ति पर सभी को मिष्ठान वितरित किया गयाl
   मड़ियाहूं कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक कुमार सिंह द्वारा झंडारोहण के पश्चात पुलिस बल के जवानों को 
निष्ठा पूर्वक शपथ दिलाईl
   मड़ियाहूं नगर के विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा जगह-जगह विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गयाl
 मुकेश चंद्र मोदनवाल मड़ियाहूं जौनपुर संवाददाता तक टीवी न्यूज़ चैनल

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।