भगवानपुर नथुआ पुर महाराजगंज बडना पुर किसान गंज सिसैया चूड़ामणि आदि जगहों से शांतिपूर्ण ढंग से लोगों ने ढोल नगाड़े के साथ गली मोहल्लों चौक चौराहों पर सौहार्द रूप
युवा एवं बड़े बुजुर्गों ने हसन हुसैन नारे लगाते हुए अपनी ताजिया को कर्बला में दफन किया
स्थापना दिवस पर वर्तमान समय में सीतापुर का विकास विषय पर गोष्ठी
सीतापुर। भारत परिषद का 31 वां स्थापना दिवस स्थानीय नैपालापुर स्थित जिला मंत्री निकेत रस्तोगी के आवास पर मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान वर्तमान समय में सीतापुर का विकास विषय पर गोष्ठी हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश राय व संचालन जिला महासचिव सुधांशु मिश्रा ने की। कार्यक्रम में अतिथी मे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ याकूब खान मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी मंडल महामंत्री डॉ वीरेंन्द्र कुमार आर्या उपस्थित रहे। सर्वप्रथम कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला उपाध्यक्ष का दायित्व अधिवक्ता विनोद त्रिपाठी व तहसील अध्यक्ष लहरपुर का सरोज कुमार प्रजापति को दिया गया। गोष्ठी के दौरान जिला अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ अशोक प्रजापति ने कहा कि पूर्व की सरकारो की अपेक्षा आज की सरकार ने प्रदेश के सीमांत जनपदों को विकास रूपी संजीवनी प्रदान की है। परन्तु इसमें कही न कही कुछ कमी रह गयी है, जिसमे प्रमुख रूप से हमारे जनपद में सड़को का जर्जर होना है। मंडल अध्यक्ष रत्नेश द्धिवेदी ने कहा जनपद का युवा आज देश व प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदलने को आतूर है युवा मतदाताओं का स्पष्ट संदेश है कि वह उसी व्यक्ति को मत देंगे जो देश प्रदेश व क्षेत्र का चतुर्दिक विकास करेगा। जिला अध्यक्ष आकाश राय ने कहा कि भ्रष्टाचार राष्ट्र के विकास में बाधक है हम सब अपनी कमियों को छुपाने के लिए सरकार पर दोष थोप देते है परन्तु जब तक समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है तब तक जनपद क्या देश का विकास नही हो सकता है। जिला संरक्षक शिव बालक त्रिवेदी ने कहा कि हम समस्या के लिए एक बार प्रयास करते है निवारण हो या न हो पुन हम उस पर ध्यान नहीं देते विकास पूर्ण रूप से तब तक नहीं हो सकता जब तक हम सभी संगठित होकर तब तक उसके निवारण का प्रयास करे जब तक समस्या समाप्त न हो जाय। इसके साथ साथ संगठन के मंडल महामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ याकूब खान, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संजय पाण्डेय, जिला संयुक्त सचिव अजित सक्सेना, जिला महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ विनायक अवस्थी, उपाध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, डॉ विकास चंद्र जैन, जिला मिडिया प्रभारी लक्षमी कांत बाजपेई, जिला अध्यक्ष महिला शशिकला मिश्रा, जिला मंत्री अम्ब्रीश दीक्षित, उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी जिला संगठन मंत्री कमलेश मेहरोत्रा, जिला कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश कश्यप, सोशल मीडिया प्रमुख शिखा शर्मा, जिला कार्यकारणी सदस्य कुलदीप सिंह आदि ने भी विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के पूर्व जिला अध्यक्ष महिला नीलम पांडेय के निधन पर सभी पदाधिकारियो ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत आज की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
युवा एवं बड़े बुजुर्गों ने हसन हुसैन नारे लगाते हुए अपनी ताजिया को कर्बला में दफन किया
बिजनौर :- डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है
जन जन तक प्रचार प्रसार के लिए आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज के संयोजकत्व में जनसम्पर्क व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया ।
Leave a Comment: