जहां पर पूरे देश में बड़ी ही उत्साह पूर्वक जुलूस ए मोहर्रम मनाया जा रहा था
वहीं पर मिर्जापुर जनपद जहां पर पूरे देश में बड़ी ही उत्साह पूर्वक जुलूस ए मोहर्रम मनाया जा रहा
जन जन तक प्रचार प्रसार के लिए आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज के संयोजकत्व में जनसम्पर्क व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया ।
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय की रिपोर्ट।
बिजनौर :- जनपद बिजनौर के धामपुर नगर में संस्कृत भारती उत्तरांचल एवम् अनन्त नियति वर्ल्डपीस चैरिटेबल ट्रस्ट धामपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में आज मंगलवार को अनन्त श्री शिव शक्तिपीठ एवं संस्कार शाला आश्रम धामपुर में संस्कृत सप्ताह महोत्सव के द्वितीय दिवस पर संस्कृत के जन जन तक प्रचार प्रसार के लिए आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज के संयोजकत्व में जनसम्पर्क व व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षा संस्कृत भारती उत्तराखंड की प्रान्त अध्यक्ष श्रीमती जानकी त्रिपाठी ने संस्कृत तथा संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु किये गए कार्यों की सराहना की।
बच्चों ने उत्साह पूर्वक संस्कृत में अपनि परिचय दिया और साथ ही संस्कृत के श्लोक का लय-छन्दबद्ध उच्चारण करते हुए सभी का मन मोह लिया। संस्कृत के छोटे-छोटे वाक्यों का उच्चारण कर जन समूह संस्कृत के प्रति बहुत ही आकर्षित हुआ। उत्तराखंड से आये हुए संस्कृत भारतीय उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने यह सब देखकर आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज के इस परिश्रम की बहुत सराहना की । जैसा की आप सबको विदित हो कि आचार्य डॉ दिनेश चन्द्र भारद्वाज ने धामपुर में अनन्त श्री शिवशक्तिपीठ तथा संस्कार शाला आश्रम की स्थापना कर संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए नियमित प्रशिक्षण शुरू किया है और संस्कृत-संस्कृति प्रेमी लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। संस्कृत के आध्यात्मिक ग्रन्थों श्रीमद् भगवद्गीता,दुर्गा सप्तशती, आदि संस्कृत स्तोत्रों का प्रतिदिन अभ्यास का क्रम यहाँ बना हुआ है।
कार्यक्रम में संस्कृत भारती उत्तराखंड के कुमाऊं संभाग संयोजक डा चन्द्र प्रकाश उप्रेती, रामनगर नगर संयोजक डा मूलचन्द्र शुक्ल, ऊधम सिंह नगर जनपद संयोजक डॉक्टर जगदीश चन्द्र पाण्डेय, काशीपुर नगर संयोजक भानुप्रकाश पाण्डे उपस्थित रहे। संस्कृत श्लोक तथा परिचय देने वाले बच्चे प्रणव भारद्वाज, अनन्त भारद्वाज, धैर्य चौहान, सार्थक चौधरी,तनिष्क राजपूत, पार्थ भारद्वाज, हर्षिल भारद्वाज, दिव्यांशु जोशी,पार्थ चौहान रहे।
अन्य उपस्थित सदस्य सौरभ रस्तौगी, संजीव शर्मा, विरेश कुमार, दुष्यंत चौधरी, महिपाल सिंह जी पटवारी, अरुण पटवारी, विष्णु रस्तौगी, नीरज वर्मा, कविता भारद्वाज, तुलसी जोशी, निशि रस्तौगी, अर्चना सिंह, तारा जोशी,शकुन वर्मा,खुशी वर्मा, अर्चना रानी,अंशु वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
जयतु जयतु संस्कृत भाषा।
गृहे गृहे भविष्य संस्कृत भाषा । नारों से वातावरण गूंज उठा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
वहीं पर मिर्जापुर जनपद जहां पर पूरे देश में बड़ी ही उत्साह पूर्वक जुलूस ए मोहर्रम मनाया जा रहा
उतरौला नगर में विधायक राम प्रताप वर्मा के नेतृत्व में दुखहरण नाथ मंदिर से एक जुलूस तिरंगा यात्रा का निकाला गया
घर-घर तिरंगा **
Leave a Comment: