आखिरी लोकेशन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मिली है।


बरेली जिले में महानगर क्षेत्र के रहने वाले एलआईसी एजेंट का बेटा शनिवार सुबह को घर से लापता हो गया। देर रात उसकी आखिरी लोकेशन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मिली है। थाना इज्जतनगर में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। महानगर महानगर कॉलोनी के रहने वाले एलआईसी एजेंट धर्मपाल ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु पाठक (,17) शनिवार सुबह 9:30 बजे घर से निकला था। उस वक्त हिमांशु की बड़ी बहन घर पर थी। शाम तक हिमांशु नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। उसके नंबर पर फोन किया तो मोबाइल नंबर बंद था। इसके बाद घर में छानबीन की तो उसकी चिट्ठी मिली।  चिट्ठी में उसने क्रेडिट कार्ड का बिल लिख रखा था। उसमें लिखा था की पापा मम्मी आपके नेट बैंकिंग का पासवर्ड लिख दिया है। दीदी नेट बैंकिंग कर देगी। इतना लिख छात्र घर से चला गया। चिट्ठी देखकर घर वाले परेशान हो गये। उन्होंने इसकी सूचना इज्जतनगर थाना पुलिस को दी। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी देखे गये। जिसमें वह घर से बैग ले जाते दिख रहा है। शनिवार रात करीब 10:58 पर जंक्शन के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर आखिरी बार उसकी तस्वीर कैद हुई है। थाना पुलिस उसकी तलाश में लगी है। लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं लगा है।  हिमांशु बॉक्सिंग और वीडियो गेम का शौकीन है। वह इसको लेकर दिल्ली जाने की फिराक में था। उसने गूगल पर दिल्ली जाने के लिए गाड़ियां सर्च की थी। लेकिन प्लेटफार्म नंबर एक पर होने की वजह से उसके दिल्ली जाने की आशंका कम है। प्लेटफार्म नंबर एक से गाड़ियां लखनऊ की ओर जाती हैं। इस वजह से पुलिस लखनऊ की ओर भी उसे तलाश करने में जुटी है। 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।