आयोजित विशेष कैंपों का किया निरीक्षण।


संत कबीर नगर 07 अगस्त 2022,उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतु मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों का स्थलीय निरीक्षण कर उपस्थित बीएलओ सहित अन्य संबंधित कर्मचारियों से पात्र मतदाताओं द्वारा फॉर्म-6बी प्राप्त होने की संख्या एवं प्रगति आदि के बारे में जायजा लिया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पी वी गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण करते हुए कहा कि निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने की कार्यवाही दिनांक 01 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो गयी है। उन्होंने कहा कि आधार नम्बर एकत्र किये जाने सम्बंधी फार्म-6बी ऑनलाइन रूप से ईआरओ नेट, गरूणा, एनवीएसपी, वीएचए एवं http//nvsp.in  पर भी उपलब्ध रहेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु आगामी 21 अगस्त 2022 दिन रविवार को भी विशेष कैम्प आयोजन के लिए निर्धारित किया गया है। यह कैम्प जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर लगाया जायेगा, जहां पर मतदाता सूची में शामिल मतदाता फार्म-6बी में स्वैच्छिक रूप से अपना आधार नम्बर भर कर बूथ लेवल अधिकारियों को उपलब्ध करा सकते है। 
इस अवसर पर बीएलओ सहित अन्य सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।धन्यवाद ,,,,,, 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।