अपना दल एस पार्टी को राज्य स्तरीय मान्यता मिलने पर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
बांदा:- अपना दल (सोनेलाल) पार्टी को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया। पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश में एक पंजीकृत राजनीतिक दल था।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई
रिपोर्ट
शमसुलहक खान
अब तक टीबी ब्यूरो चीफ बस्ती
बस्ती। जिले के नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के नेतृत्व में कप्तानगंज में स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज के सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत युवा मंडल विकास अभियान की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई
जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार मिश्र भारतीय जनता पार्टी के नेता राजेश कुमार त्रिपाठी पत्रकार प्रमोद ओझा,। ओम प्रकाश मिश्रा, एन. वाई. वी. अरुण कुमार ने युवाओं को प्रेरित करने के लिए संबोधित किया।
नेहरू युवा केंद्र का प्रमुख उद्देश्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को हो एवं उसका प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों को लाभ दिलाया जा सके।
नेहरू युवा केंद्र बस्ती के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव के नेतृत्व में उनकी टीम कप्तानगंज ब्लाक में लगातार सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित कराती है।
स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार ने हर एक घर तिरंगा लगाने की अपील की है एवं आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। जिसको लेकर आज नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मां गायत्री इंटर कॉलेज के सभागार में युवा मंडल विकास अभियान की एक बैठक करते हुए लोगों को जागरूक किया।
उन्होंने कहा के युवाओं को जोड़कर हम देश के विकास में अपनी हिस्सेदारी दे रहे हैं।
जिला युवा अधिकारी द्वारा
खेलकूद से संबंधित किट यूथ मंडल रखिया व कप्तानगंज को दिया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम सहायक बृजेश पांडेय, मायाराम, सभाजीत, विनय चौधरी,अविनाश, नितिन मिश्रा, उदय प्रताप, निखिल चौधरी, आदर्श चौधरी,जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बांदा:- अपना दल (सोनेलाल) पार्टी को बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय दल का दर्जा प्रदान किया गया। पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश में एक पंजीकृत राजनीतिक दल था।
एंकर: बिहार में महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ विपक्ष द्वारा प्रदर्शन जारी है
संस्था श्री गौरी शंकर मंदिर कमेटी के द्वारा उड़द -कढ़ी चावल का विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
Leave a Comment: