मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य जी ने शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नैमिषारण्य में मॉ ललिता देवी, चक्रतीर्थ, हनुमानगढ़ी, देव देवेश्वर मन्दिर, दधीचि कुण्ड के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने विकास खण्ड मिश्रिख के ग्राम पंचायत बरमी में अमृत सरोवर का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं एवं अमृत सरोवर मानकों के अनुरूप हों एवं सरोवर के तट पर बरगद का पौध रोपित कर अधिक से अधिक पौध रोपित करने हेतु सभी को प्रेरित किया, जिससे जल, जंगल और जमीन को हरा भरा रखा जा सके। इसके साथ ही मा0 विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव एवं मा0 विधायक महोली शशांक त्रिवेदी ने भी पौध रोपित किया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी अमृत सरोवर का सौन्दर्यीकरण कराया जाये, यह सौन्दर्यीकरण सिर्फ 15 अगस्त तक ही सीमित न रहकर भविष्य में भी इसी तरह सुन्दरता बनायी रखी जाये। उन्होंने जारी किये गये जॉब कार्ड के बारे में जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि मनरेगा मजदूरों की मजदूरी लम्बित न रखी जाये। उन्होंने डी0सी0 मनरेगा से अब तक बनाये गये अमृत सरोवर की जानकारी ली एवं 15 अगस्त तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कामधेनु गौआश्रय स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं तथा निर्देश दिये कि पशुओं के लिये पानी, हरा चारा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन के लिये गांव के लोगों को जागरूक करते हुये उन्हें इसमें शामिल किया जाये।
मा0 मंत्री जी ने ग्राम पंचायत बरमी में मनरेगा बाल्मिकी वाटिका का निरीक्षण किया तथा बच्चों को खेलने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हो पार्क इस तरह से सजाया जाये। उन्होंने गांव की महिलाओं से भी वार्ता की। इसके पश्चात विकास खण्ड मिश्रिख के परिसर में बीसी सखी, बैंक सखी, विद्युत सखी एवं आरजू महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गये स्टालों को देखा एवं उनके द्वारा बनाये गये प्रोडेक्ट को देखकर सराहना करते हुये और अच्छा कार्य करने हेतु प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने पूजा प्रेरणा स्वयं सहायता समूह, भोले बाबा स्वयं सहायता समूह, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह, जय हनुमान स्वयं सहायता समूह तथा पूजा महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सी0सी0एल0 के तहत धनराशि की चेक का वितरण किया, उन्होंने स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाये गये जल कुम्भी से बने प्रोडेक्ट को देखकर सराहना की और अच्छा कार्य करने हेतु उन्हें प्रेरित किया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता से रूबरू होते हुये कहा कि सौभाग्य का दिन है कि नैमिष आने का अवसर मिला। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी यह संकेत देती है कि डबल इंजन की सरकार विकास के कार्य को ग्रामीण स्तर पर प्रोत्साहित कर रही है। विभिन्न माध्यमों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है एवं लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाने में सीतापुर का विशेष योगदान है। हम सीतापुर के सभी लोगों को आश्वस्त करते हैं कि हम सभी का विकास करेंगे। आज आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देश के प्रत्येक घरों में तिरंगा लहरायेगा। मा0 जी ने कहा कि हम लोग अन्य मुद्दों पर अलग हो सकते हैं परन्तु हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सब साथ हैं।
इस दौरान विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, उपजिलाधिकारी मिश्रिख गौरव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी हरिशचन्द्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: