सैकड़ों की तादाद में मीटर रीडर ने कॉन्फिडेंट एनर्जी नामक कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप समस्त मीटर रीडर ने जिलाधिकारी को दिया
जिससे मीटर लीडरों का परिवार भुखमरी के कगार पर खड़ा हो चुका है
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय मेें निस्तारण सुनिश्चित करें,
जनता की शिकायतों एवं समस्याओें को स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार तहसील मिश्रिख में शनिवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को एक-एक करके सुना एवं उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने जोर देकर कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्यवाही करते हुये शिकायतों को तय समय मेें निस्तारण सुनिश्चित करें, जिससे वह डिफाल्टर न होने पाये। शिकायतकर्ता के प्रकरण को निस्तारित करने का पूरा प्रयास संबंधित अधिकारी करें। शिकायतों के डिफाल्टर होने पर सम्बन्धित अधिकारी स्वंय जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य की जाये एवं शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी राम भरत तिवारी, डिप्टी कलेक्टर नेहा मिश्रा, उपजिलाधिकारी मिश्रिख गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मधु गैरोला, तहसीलदार मिश्रिख सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील मिश्रिख में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर कुल 67 शिकायतों में से 05 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इसी प्रकार से जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सिधौली में प्राप्त 132 प्रार्थना पत्रों में से 11, तहसील लहरपुर में प्राप्त 82 प्रार्थना पत्रों में से 05, तहसील महोली में प्राप्त 44 प्रार्थना पत्रों में से 03, तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 92 प्रार्थना पत्रों में से 08, तहसील सदर में प्राप्त 88 प्रार्थना पत्रों में से 06, तहसील बिसवां में प्राप्त 86 प्रार्थना-पत्रों में से 03 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष बची हुयी शिकायतों को पृष्ठांकित कर निर्धारित समयावधि के अन्दर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की खास रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिससे मीटर लीडरों का परिवार भुखमरी के कगार पर खड़ा हो चुका है
राजकुमार का 56 घंटे बाद शव मिला है।
कार्यकर्ता उपस्थित रहे और तिरंगा रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
Leave a Comment: