उन्हें बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा जो जानकारी दी जाएगी


                                महाराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ के द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से निचलौल थाने से एंटी रोमियो टीम गठित कर बच्चियों एवं महिलाओं को 1090 के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है इसी क्रम में निचलौल थाने की एंटी रोमियो टीम के द्वारा सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलिया, निचलौल से संपर्क कर 1090 की जानकारी दी गई और उन्हें बताया गया कि शिकायतकर्ता द्वारा जो जानकारी दी जाएगी उसको तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिकायतकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा आज महाराजगंज जिले में बहुत से सम्मानित लोगों को कुछ महिलाएं फर्जी फंसाने का काम भी कर रही हैं महिला के मामले में अगर कोई ठोस सबूत प्राप्त नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता को केवल एक बार थाने से संपर्क किया जाएगा सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय के बच्चियों के मन में जो भी सवाल थे उन्होंने बिना झिझके निचलौल थाने की एंटी रोमियो टीम से सवाल पूछे और एंटी रोमियो टीम के द्वारा उन्हें पूर्ण जानकारी दी गई इस मौके पर निचलौल थाने के एंटी रोमियो टीम के हेड कांस्टेबल सुभाष गिरी, दिग्विजय पांडे, महिला कांस्टेबल सरिता सिंह, नेहा सिंह के साथ-साथ विद्यालय परिवार के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्ता, ममता पांडे, गुलनाज अंसारी, अमृता सिंह, रुकमणी श्रीवास्तव, वीरेंद्र प्रसाद, रजनीकांत मिश्रा, विजय कुमार मौजूद रहे  | अब तक टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ राकेश त्रिपाठी महराजगंज की खास रिपोर्ट

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।