थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,,,
गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक मुनिराज के नेतृत्व में थाना इंदिरापुरम की टीम द्वारा अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़
गंदगी के अंबार ग्रामीण परेशान
अहिरोरी/हरदोई_स्वच्छता अभियान केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।सरकार की मंशा शहर से लेकर गांवों को स्वच्छ बनाकर देश की तस्वीर संवारने की है,किंतु जिनके ऊपर इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है वही बेपरवाह है।तहसील प्रशासन सफाई को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा हैं।गांव की गलियों में नियमित सफाई नहीं होती।गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। बताते चलें कि अहिरोरी ब्लाक की एकघरा ग्राम पंचायत में लम्बे समय से सफाई व्यवस्था बेपटरी है।मजरा ग्राम कैथीपुरवा आदि में नालियां चोक है,जिसके चलते नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है।जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार सफाईकर्मी कभी कभार आते हैं और कोरम पूरा कर चले जाते हैं।खडंजों पर पड़े कचरे से उठती दुर्गंध से ग्रामीणों की दुश्वारी बढ़ गई है।बजबजाती नालियां मच्छरों के प्रजनन में सहायक साबित हो रही हैं।ग्रामीण इस दुर्व्यवस्था के लिए तहसील प्रशासन को कोस रहे हैं।पूरी पंचायत में सफाई की स्थिति बदतर हो गई है।जिम्मेदार शिकायतों पर ध्यान नहीं देते।गांव में गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।नालियों की गंदगी से आम लोग परेशान हैं।सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।इस संबंध में पंचायत प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार वर्मा के अनुसार उनकी ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है सफाई कर्मी नियमित आते हैं कहीं पर कोई कमी ही नहीं।जबकि देखने पर मौके के हालात बताते हैं कि नाली खड़ंजों में कभी झाड़ू लगी ही ना हो।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गाजियाबाद पुलिस अधीक्षक मुनिराज के नेतृत्व में थाना इंदिरापुरम की टीम द्वारा अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों से हुई मुठभेड़
जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में एक मंदिर में रह रहे परिवार को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया
गंदगी के अंबार ग्रामीण परेशान
Leave a Comment: