जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में एक मंदिर में रह रहे परिवार को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया


रिपोर्ट-अमीन अहमद

जनपद बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में एक मंदिर में रह रहे परिवार को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा परिवार के मुखिया बेगराम की बुरी तरह लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी घटना आज सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है उमेश मिश्रा जिला अधिकारी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और अभियोग पंजीकृत करा कर ,दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक, बिजनौर ने 3 टीम गठित कर अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी हैं मरने वाला बेगराम मनोकामना मंदिर शेरकोट में बतौर पुजारी के करीब 20 वर्षों से अपने परिवार सहित रह रहा था अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मंदिर के पुजारी बेगराम की हत्या किस कारणों से की गई है क्योंकि अभी कुछ दिन पहले ही शेरकोट में फिजा बिगाड़ने के लिए दो मुस्लिम सगे भाई भगवा कपड़े धारण कर मजार तोड़ने में पकड़े गए थे पुलिस के त्वरित कार्रवाई करते हुए फिजा बिगाड़ने में वह दो सगे भाई नाकाम रहे अब यह घटना को भी उसी  से  जोड़ कर देखा जा रहा है

बाईट-- दिनेश सिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।