सचिव और प्रधान की मिली भगत से सरकारी धन का कर रहे हैं बंदर बाट


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश

अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

सचिव और प्रधान की मिली भगत से सरकारी धन का कर रहे हैं बंदर बाट
बताते चलें की ब्लॉक सहसवान के ग्राम पंचायत नगला कोतल में प्रधान सचिव की मिली भगत से सरकारी धन को दुरुपयोग किया जा रहा है

 बताया जाता है कि ग्राम पंचायत भवन में एक अतिरिक्त भवन का निर्माण किया जा रहा है 

जिसमें बिना मानक के अनुसार पलस्तर के नाम पर लीपा पोती की जा रहीं है जबकि बताया जाता है

 ग्रामीणों के द्वारा  ईट के नाम पर भी दुरूपयोग किया गया है उधर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ग्रामों को डिजिटल बनाने व पंचायत घर आदि में पैसे को पानी की तरह बहा रहे हैं

 लेकिन प्रधान और सचिव अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है जब प्रधान पति से दूरभाष के जरिए सम्पर्क किया गया तब बताया कि सचिव ने किसी निजी ठेकेदार को ठेका देकर कार्य कराया हैं 

जो कि कार्य की गुणवत्ता अफसोस जनक पाई गई है  अब देखना यह है इस भ्रष्टाचार में कितने अधिकारी लिप्त पाय जाते है  

यह तो  आने वाला वक्त ही बताएगा जब की अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है 

यह ब्लॉक सहसवान का आंखों देखा हाल है इससे पहले भी कई ग्राम पंचायतों में यह हाल हो चुका है लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती है

अगर कोई भ्रष्टाचार के बारे में अधिकारियों को अवगत करा दे तो बोल देते हैं संज्ञान लिया जाएगा लेकिन सर कुछ नहीं


संवादाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।