बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, जनप्रतिनिधि, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मंत्री जी ने इण्टर कालेजों में फर्नीचर, सोलर प्लांट, स्मार्ट क्लास, बाउन्ड्रीवाल, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, सी0एच0सी0 आदि प्रस्तावों के बारे में एक-एक करके समीक्षा की। उन्होंने सोलर प्लांट के बारे में जानकारी ली तथा सोलर से चलने वाले उपकरणों के बारे में पूछा। साथ ही कौन सी कार्यदायी संस्था स्कूलों में सोलर लगाने का कार्य करेंगी की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांव के जिन-जिन स्कूलों में विद्युत लाइट पहुंचनें में दिक्कत आ रही है वहां सोलर अवश्य लगवाये जायें। उन्होंने जानकारी ली कि कितने किलावोट का सोलर विद्यालयों में स्थापित किया जायेगा तथा स्कूलों में कायाकल्प के दौरान कौन-कौन सी चीजे विद्यालयों में स्थापित की जायेगी।
मा0 मंत्री जी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि जो भी कार्य इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण हो चुके हैं उनको संबंधित को हैण्डओवर किया जाये तथा कितने कार्य प्रगति पर है की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो कार्ययोजना तैयार हो चुकी हैै परन्तु निर्माणाधीन है उन्हें जल्द से जल्द पूर्ण किया जाये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिनका प्रस्ताव होना है उसकी सूची तैयार कर लें ताकि उन प्रस्तावों पर अनुमोदन कराकर कार्य प्रारम्भ किया जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, जनप्रतिनिधि, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अब तक टीवी न्यूज़ चैनल सीतापुर से लक्ष्मीकांत बाजपेई की रिपोर्ट
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: