मेरठ जनपद के मवाना में बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से चोरों ने नगदी लूटने का का प्रयास किया। हालांकि इस दौरान मशीन में आग लग गई और चोर मौके से फरार हो गए। उधर, आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बस स्टैंड पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्टेट बैंक का एटीएम है। बीती रात चोरों ने मशीन को काटकर इसमें से नगदी लूटने करने का प्रयास किया। जिससे मशीन के अंदर आग लग गई। आग लगने पर चोर वहां से फरार हो गए। वहीं आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं धुआं और आग बुझने पर एटीएम के अंदर गैस कटर मशीन व छोटा सिलिंडर मिला। जिससे स्पष्ट हुआ कि चोरों ने मशीन को काटकर नगदी चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन मशीन में आग लगने से वे नकदी चोरी करने में सफल नहीं हो सके और गैस कटर व छोटा सिलिंडर आदि छोड़कर उनको मौके से फरार होना पड़ा। चोरों ने एटीएम में घुसने से पूर्व बाहर व अंदर लगे कैमरे को भी घुमा दिए थे, जिससे वे सीसीटीवी कैमरा में कैद ना हो सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: