सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।


 सहारनपुर जनपद में पंचायत राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव बेहट कोतवाली क्षेत्र में कांसेपुर गांव के पास संपर्क मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। गांव नुनियारी निवासी अरविंद उर्फ लिल्लू (36) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मचारी था और उसकी तैनाती साढ़ौली कदीम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडरपुर में थी। गुरुवार की सुबह अरविंद घर से टोडरपुर जाने के लिए निकला था। उसने घर में सफाई कार्य करने के बाद सहारनपुर जाने की बात भी कही थी। शाम को वह घर नहीं पहुंचा।  वहीं शुक्रवार की सुबह उसकी लाश कांसेपुर-टोडरपुर संपर्क मार्ग पर चरण सिंह के खेत के पास पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायत नामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।  सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। गांव वालों से पता चला है कि मृतक शराब अधिक पीता था। प्रथम दृष्टया यहीं माना जा रहा है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने से हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। 

 

 








 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।