जिलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर आर्थिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन


सहारनपुर बेहट

थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बीती देर रात को हुई तेज मूसलाधार बारिश के कारण एक किसान के मकान की छत भरभरा कर नीचे गिर गई। जिससे मकान के अंदर सो रहे पति पत्नी छत के नीचे दब गए। जिसमें मकान की छत के मलबे के नीचे दबी किसान की पत्नी ममतेश चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसका पति प्रवीण चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पूर्व विधायक नरेश सैनी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मिलकर उक्त घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दूरभाष पर जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है और हम पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। इस दौरान उनके साथ मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान, प्रधान सुभाष धीमान,जितीन सैनी,आदि ग्रामीण मौजूद रहे। 

रिपोर्ट साजिद सलमानी जिला संवाददाता सहारनपुर

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।