टाइटल , नाग पंचमी को नाग पकड़ने गए वन विभाग के कर्मचारी को नाग ने डसा,
एंकर, मंगलवार को जहां सभी जगह नाग पंचमी की पूजा अर्चना की जा रही थी
उतरौला के ग्राम रेहरा छहमाफी मे करंट लगने से गुरुवार को पशु (घोड़ी) की मौत हो गई।
क्राइम ब्यूरो आशीष कसौधन
उतरौला(बलरामपुर)
उतरौला के ग्राम रेहरा छहमाफी मे करंट लगने से गुरुवार को पशु (घोड़ी) की मौत हो गई। हन्नान के समक्ष रोजी रोटी का संकट गहरा गया। उसे मलाल इस बात का था कि पशु का बीमा कराया होता तो पैसा मिल जाता। बिजली विभाग की लापरवाही का खमियाजा उसे अब भुगतना होगा। मुआवजा दिलाने के लिए उसने पशु चिकित्सालय में पशुअधिकारी को शिकायत दी है।
हन्नान गांव के कब्रिस्तान के पास अपनी घोड़ी को चरा रहा था। वहीं पर लगे बिजली के पोल में करंट उतरा था। बिजली के पोल पर उतरे करंट के स्पर्शाघात से उनके घोड़ी की मौत हो गई।
हन्नान एक गरीब परिवार से आते हैं और भट्टे पर घोड़ी को बुग्गी में डालकर मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से उनके घोड़ी की मौत हुई है। घोड़ी को करंट लगने पर लोगों ने बिजली विभाग को कई बार सूचना दी लेकिन बिजली नहीं काटी गई ।
पशुपालक हन्नान ने बताया कि उसका बड़ा परिवार है। पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी हन्नान पर है। परिवार में आठ सदस्य हैं। घोड़ी से भट्टे पर ईंट व मिट्टी ढोकर बमुश्किल गुजर बसर करता है। आर्थिक तंगी के चलते पशु का बीमा नहीं कराया। पशु खरीदने के लिए अब कहां से पैसे लाएगा।
मृत पशु का पोस्टमार्टम करवाना चाहता है। बिजली विभाग की इस लापरवाही के लिए अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही।
प्रधान प्रतिनिधि मंसाराम ने कहा कि बिजली विभाग अगर इसी तरह उदासीन रहा तो आगे और भी हादसे हो सकते हैं।
इस घटना से कुद्दुस, कमरू, शमी, सालिम, इलियास, राजू कुरैशी समेत पूरे गांव वालों में आक्रोश है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एंकर, मंगलवार को जहां सभी जगह नाग पंचमी की पूजा अर्चना की जा रही थी
पकड़े जाने पर यह मामला खुला पीड़ित गल्ला विक्रेताओं ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Leave a Comment: