आतिशबाजी की 25 पेटियों में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई।


पीलीभीत के जहानाबाद कस्बे के जोशी टोला मोहल्ला में आबादी के बीच मकान में अवैध रूप से रखीं आतिशबाजी की 25 पेटियों में मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। इससे जोरदार विस्फोट हो गया और मकान की दूसरी मंजिल धमाके में उड़ गई। इस हादसे में आतिशबाजी विक्रेता की तीन बेटियों की मौत हो गई। जहानाबाद कस्बे में जोशीटोला निवासी अजीम बेग आतिशबाजी का व्यापारी है। आबादी के बीच उनके मकान में आतिशबाजी का भंडार था। आग लगने से आतिशबाजी में इतना जबरदस्त विस्फोट हुआ कि उनकी दो बेटियां निशा (17) और सानिया (15) नीचे से धमाके के साथ ऊपर छत पर जा गिरीं। मकान की ऊपरी मंजिल भी उड़ गई। आसपास के मकानों की छतों पर मलबा जा गिरा। अगल-बगल के मकान भी हिल गए। धमाके के बाद वहां भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। आधे घंटे से भी अधिक समय तक रह-रहकर पटाखे फटने से धमाके होते रहे। लेकिन जान जोखिम में डालकर लोग राहत और बचाव कार्य में लग गए। मामले की सूचना पर पुलिस भी आनन-फानन मौके पर पहुंच गई। आग की लपटों के बीच से थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू शुरू किया। दो किशोरियां छत पर गिरीं थीं। उनको रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेज दिया गया। तीसरी पुत्री नगमा (18) को मलबा से निकालने में दो घंटे लग गए। उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया। वहीं जिलाधिकारी पुलकित खरे, एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम योगेश कुमार गौड़, फॉरेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि तीनों की बरेली में मौत हो गई है। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि अजीम बेग के पास 2025 तक का पटाखा बनाने का लाइसेंस है। जिसकी जांच कराई जा रही है। पटाखा की 20-25 पेटी बिक्री के लिए घर में रखी थीं। अचानक आग लग गई। उनकी तीन बेटियां झुलस गईं थीं। जिनकी बरेली में मौत हुई है। फॉरेसिंक टीम से जांच कराई जा रही है। 
जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।