संवाददाता मुस्ताक अली पीलीभीत
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा थाना सुनगढी क्षेत्र मंडी समिति परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा कांवड़ियों के जल चढाने वाले मार्ग पर पैदल गश्त एवं जनसंवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. महोदय द्वारा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना सुनगढी व कोतवाली पुलिस फो़र्स के साथ थाना क्षेत्र में रात्रि भ्रमण/पैदल गश्त कर क़ानून व्यवस्था व श्रावण मास के दृष्टिगत मंडी समिति परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के गौरीशंकर मंदिर को आने-जाने के मार्ग, मुख्य चौराहों व बाजार का जायजा लिया। महोदय द्वारा प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार निगरानी रखने व जिन जगहों पर कैमरे नहीं लगे है वहां पर कैमरे लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व सुनगढी को निर्देशित किया गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिये। महोदय द्वारा आम जनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का अहसास दिलाया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: