महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि  अभिभावक अपने बैंक खाते की स्थिति चेक कर लें।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म, स्टेशनरी आदि के लिए डीबीटी के जरिए 1200 रुपये की राशि प्रत्येक अभिभावक के खाते में भेजने की शुरुआत करेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा है कि  अभिभावक अपने बैंक खाते की स्थिति चेक कर लें। इसके लिए महानिदेशक ने सभी बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह विद्यार्थी व अभिभावक से लिए गए आधार का प्रमाणित पोर्टल पर दर्ज ब्योरा भी अलग-अलग स्तर पर चेक करा लें। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का यूट्यूब व दूरदर्शन से लाइव प्रसारण होगा। 

केंद्र के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार आधारशिला क्रियान्वयन के तहत प्रदेश के 900 से ज्यादा विद्यालय चुने गए थे। इनमें 26 विद्यालय विशेष रूप से चयनित हैं। इन्हीं में से टॉप नौ विद्यालयों को मुख्यमंत्री सोमवार को इंदिरा प्रतिष्ठान में डीबीटी के तहत निशुल्क यूनिफॉर्म की राशि भेजने के बाद सम्मानित करेंगे। 

सम्मानित होने वाले विद्यालयों में प्राथमिक विद्यालय सहजनी, (बहेड़ी बरेली), प्रा.वि. मथुरापुर, बरेली शहर, कंपोजिट विद्यालय आमगांव, जगत, बदायूं, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोल गड़हिया, चित्रकूट, पूर्व मावि. कन्या गंचपा, मानिकपुर चित्रकूट, पूर्व मावि. सरैंया, मानिकपुर चित्रकूट, बेसिक स्कूल मड़ियांव, लखनऊ, प्रा.वि. बरेनी, मिर्जापुर व कंपोजिट चंट फिरोजपुर, पूरनपुर, पीलीभीत शामिल हैं।









 


 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।