जनता पार्टी जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।


(लोकेशन)-    जनपद बाराबंकी उत्तर प्रदेश
जिला बाराबंकी भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री जिला प्रवासी शिवेंद्र विक्रम शाही जी हर घर तिरंगा अभियान के जिला सह संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी जी व बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने की, बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही ने बताया कि आगामी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा 9 व 10 अगस्त को प्रत्येक मंडल में बाइक रैली का आयोजन होगा साथ ही प्रातः प्रभात फेरी कर लोगों के अंदर राष्ट्र भावना को जगाने का काम युवा मोर्चा करेगा।
11 अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों की साफ सफाई धुलाई व माल्यार्पण कर उनको नमन करने का काम करेगा 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा ध्यान को बूथ स्तर तक ले जाने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दिया गया है
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि आगामी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है
विधानसभा व मंडल स्तर तक जिला पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है जो बूथ स्तर तक जाकर प्रत्येक घरों में दुकानों में अन्य प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा लगाने का काम करेगा इस अवसर पर अभियान संयोजक युवा मोर्चा अरुण रावत, सर्वेश अवस्थी, रवि आर वर्मा, अनुज वर्मा, प्रमोद गोस्वामी, पुलकित त्रिवेदी, अंकित बेस, सूरजभान, शिव कुमार यादव, सत्या पंडित, कुलदीप सैनी, अनुज बाबा योगी, मदन सिंह, हरिकेश पंडित, दिनेश सिंह, पुनीत मिश्रा, विनोद वर्मा, रजनीश शुक्ला, प्रदीप सिंह, सत्येंद्र वर्मा, छोटू, अभय शुक्ला, विवेक राजपूत, रिंकू वर्मा सहित समस्त जिला पदाधिकारी गण मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अब तक टीवी लाइव न्यूज चैनल
संवाददाता अमर सिंह जनपद बाराबंकी

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।