.पाइप लाइन के लिए दी खुली छूट...विद्धुत लाइन के लिए लगी रोक...प्रभारी रेंजर की मनमानी...तबादला हो गए पर पद नही छोड़े...अंगद की की तरह पैर जमे...
एक प्रभारी सभी अधिकारी पर भारी...प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहा खुदाई का काम..
मामूली बात में एक युवक ने अधेड़ की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
सुल्तानपुर में शुक्रवार की सुबह दिलदहलाने वाली घटना हुई है। मामूली बात में एक युवक ने अधेड़ की पटरे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने हमलावर को भी पकड़कर जमकर धुनाई की। पुलिस ने किसी तरह उसकी जान बचाई। घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के गजेंहडी गांव में हुई। मामला दो वर्गों का होने के कारण और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा भी मौके पर पहुंचे और कहा कि हालत नियंत्रण में है। गांव में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। कुड़वार थाना क्षेत्र के गजेंहडी गांव में ही मशहूर शायर और बालीवुड को सैकड़ों गीत देने वाले मजरुह सुलतानपुरी का जन्म हुआ था। शुक्रवार सुबह इसी गांव के पुरवे पूरे शिवदयाल के रहने वाले युवक अरविंद मिश्रा ने किसी बात पर गांव के ही मो. जमाल की फट्टे और पटरे से जमकर पिटाई कर दी। जमाल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। हमलावर अरविंद मिश्र को भी ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची कुड़वार पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से हमलावर को छुड़ाकर अपने कब्जे में ले लिया। उसे भी अस्पताल में भतीं कराया गया है। पुलिस की मानें तो हमलावर अरविंद मिश्र सिरफरा व्यक्ति है। उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
एक प्रभारी सभी अधिकारी पर भारी...प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रहा खुदाई का काम..
अमित ने चौक सराफा बाजार के पांच कारोबारियों से कच्ची चांदी रिफाइन करने के लिए ली थी।
रेणुका कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भरोसेमंद अफसर माना जाता है।
Leave a Comment: