हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'डंकी' (Dunki) की शूटिंग इन दिनों जारी है. ऐसे में इस शूटिंग के दौरान की कई फोटो वीडियो लीक हो रहे हैं. इस बीच फिल्म 'डंकी' की स्टार कास्ट शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की सेट के दौरान की एक लेटेस्ट फोटो लीक हुई है. जिसमें किंग खान घुटने पर बैठे नजर आ रहे हैं.
'डंकी' की एक और फोटो हुई लीक
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म डंकी की शूटिंग के दौरान की कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं. इस बीच गौर किया जाए डंकी फिल्म की इस लेटेस्ट लीक फोटो पर तो आप देख सकते हैं कि शाहरुख खान अपने घुटने को टेके हुआ नजर आ रहे हैं. साथ ही हिंदी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू उनके बगल में खड़ी काफी हंसती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और तापसी पन्नू की डंकी के सेट की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इससे पहले डंकी के शूटिंग सेट के किंग खान का एक वीडियो भी लीक हो चुका है.
इस दिन रिलीज होगी शाहरुख खान की 'डंकी'
दरअसल साल 2023 सीधे शब्दों में कहा जाए तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कमबैक ईयर है. जी हां आने वाले साल में शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म जीरो के बाद बड़े पर्दे से दूर किंग खान फिल्म पठान (Pathan) के जरिए सिनेमाघरों में लौटेंगे. वहीं इस साल का अंत शाहरुख खान फिल्म डंकी के जरिए करेंगे. क्योंकि 2023 में पठान और जवान के बाद 22 दिसंबर को शाहरुख खान और तापसी पन्नू की डंकी (Dunki) रिलीज होगी.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: