सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की बीच मूर्ती चोरी हुई।


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित अंबेडकर पार्क में लगी हाथी की मूर्तियां चोरी हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पार्क के बाहर मेन गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। जानकारी के मुताबिक अंबेडकर पार्क में हर रोज दो समय हाथियों की मूर्ति की गिनती की जाती है और इसका रिकार्ड अधिकारियों तक जाता है। मायावती सरकार के दौरान हाथी की ये मूर्तियां लगाई गई थी। मायावती के कार्यकाल के दौरान ही अंबेडकर पार्क भी बनाया गया था जहां अगल-अलग आकार के हाथियों की मूर्तियां लगाई गई थी। इस मामले में गौतम पल्ली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक चोरी हुई हाथी की मूर्ति का वजन पांच किलोग्राम था। पुलिस के मुताबिक करीब दो साल पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी जिसके बाद से हर रोज हाथी की मूर्तियों की गिनती की जाती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है क्योंकि जिस स्थान से मूर्ति गायब हुई है, वह आमतौर पर जनता के लिए सीमा से बाहर है। जहां ये चोरी हुई वहां हमेशा हाईटेक सुरक्षा रहती है और सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। हर समय कम से कम एक दर्जन सुरक्षाकर्मी वहां मौजूद रहते हैं। इसके बावजूद हाथी की मूर्ति चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े करता है।
 

 

 

 

 

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।