कारगिल शहीद के घर में लूट: दहशत के 20 मिनट... बेटे की गर्दन पर रखा चाकू, बदमाश बोले- शोर मचाया तो काट दूंगा


कारगिल शहीद के घर में लूट: दहशत के 20 मिनट... बेटे की गर्दन पर रखा चाकू, बदमाश बोले- शोर मचाया तो काट दूंगा

 

बदमाशों ने बंधक बनाकर की थी लूट

 

बदमाशों ने बंधक बनाकर की थी लूट

आगरा के ताजनगरी फेज-1 में कारगिल शहीद श्यामवीर सिंह के घर में लूट करने वाले बदमाश तकरीबन 20 मिनट तक रहे। दो साल के मासूम बच्चे का गला काटने की धमकी देकर शहीद की पुत्रवधू शकुंतला देवी को बंधक बना लिया था। छैनी-हथौड़े से अलमारी का लॉकर तोड़ा और 40 तोला सोना, 2.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात और पांच लाख रुपये लूट ले गए। लूट के दौरान एक बदमाश शकुंतला देवी को धमकी देता रहा। बेटे की गर्दन पर चाकू रखा देख वह दहशत से सहम गईं। बदमाशों के जाने के बाद शकुंतला ने किसी तरह अपने हाथ की रस्सी को खोला और मोबाइल से पति को सूचना दी। घटना की जानकारी पर कॉलोनी के लोग भी आ गए। सोमवार शाम को हुई लूट की घटना को दरोगा ने छिपाने का प्रयास किया। मंगलवार की शाम पुलिस अधिकारियों को जानकारी हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों बदमाश की तलाश में जुटी है। 

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते पुलिस अफसर

2 of 5

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते पुलिस अफसर

पीड़ित नरेश चाहर ने बताया कि बदमाश कोठी का मुख्य गेट खोलकर अंदर आए थे। शकुंतला घर की साफ-सफाई कर रही थी। दो साल का बेटा भविष्य पास में बेड पर खेल रहा था। शकुंतला के अनुसार, एक बदमाश ने चेहरे पर साफी बांध रखी थी, जबकि दूसरे ने मास्क पहना था। दोनों ने टीशर्ट-जींस में थे। उनकी उम्र 30 से 35 साल के करीब थी। 

 

मासूम की गर्दन पर रखा दिया था चाकू

 

मासूम की गर्दन पर रखा दिया था चाकू 

एक बदमाश ने घर में घुसते ही बेटे भविष्य को गोद में उठाकर उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया। शकुंतला चिल्लाईं तो दूसरे बदमाश ने कहा कि शोर मचाया तो बच्चे का गला काट देंगे। वह दहशत से चुप हो गईं। बदमाशों ने उनके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। जेवरात और नकदी के बारे में पूछा। शकुंतला ने अलमारी में रखे होने के बारे में कहा। बदमाशों ने छैनी और हथौड़े से अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवरात और रुपये निकाल लिए।

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते पुलिस अफसर

 

पीड़ित से घटना की जानकारी लेते पुलिस अफसर -

सूचना पर थाना ताजगंज के दरोगा मोहम्मद अतीक पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिवार के लोगों से बात की। घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बदमाश नजर आ गए थे। फुटेज लेकर दरोगा चले गए, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मंगलवार को नरेश चाहर थाना पहुंचे। उन्होंने तहरीर दी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।