सांसद के सुरक्षाकर्मी ने विधायक को रोका, इस पर जमकर हुआ हंगामा, जानिए पूरा मामला


सांसद के सुरक्षा कर्मी ने विधायक को रोक दिया। इस पर विधायक भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था। 

जमकर हंगामा हुआ।

 

पुरा महादेव मंदिर में विधायक योगेश धामा को सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के सुरक्षा कर्मी ने मुख्य पुजारी के कमरे में जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। वहीं सुरक्षा कर्मी से नोकझोंक हुई तो कार्यकर्ता भी पहुंच गया। हंगामा बढ़ता देखकर डीएम राजकमल यादव को कमरे से बाहर आना पड़ा और मामला शांत कराकर विधायक को अंदर लेकर गए।

पुरा महादेव मंदिर में झंडा पूजन के बाद सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह व विधायक योगेश धामा ने लाइन में लगे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद सांसद जलाभिषेक करने के लिए गए तो उनके जाते ही सुरक्षाकर्मी ने गेट बंद कर दिया। जिससे विधायक बाहर रह गए। हंगामा होने पर गेट खोलकर जलाभिषेक कराया गया, तो सांसद वहां से मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा के कमरे में चले गए।


विधायक योगेश धामा भी अंदर जाने लगे, लेकिन उनको व समर्थकों को सांसद के सुरक्षा कर्मी ने रोक दिया। इस पर विधायक भड़क गए और सांसद के सुरक्षा कर्मी से नोकझोंक होने लगी। विधायक ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस कर्मियों की है, जिनकी वहां ड्यूटी लगाई गई है। किसी के साथ आए सुरक्षा कर्मियों की वहां की कोई जिम्मेदारी नहीं है। विधायक के समर्थक भी वहां पहुंच गए और उनको रोकने का विरोध जताने लगे। कमरे में बैठे डीएम राजकमल यादव बाहर हंगामा होने का पता चलने पर पहुंचे और विधायक को अंदर लेकर गए। उसके बाद ही मामला शांत हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।