a


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के गांव में बुधवार को उस समय मातम पसर गया जब सूचना आई कि सेना के जवान कार्तिक की हमले में मौत हो गई है। उधर, सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जैसे ही यह मनहूस खबर पूरे गांव फैली तो माहौल गमगीन हो गया और कार्तिक के घर पर लोगों का तांता लग गया। परिवार को सांत्वना देने के लिए भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और हर कोई उन्हें संभालने की कोशिश कर रहा था।  

हरियाणा के कांवड़ियों के हमले में गई कार्तिक की जान
बताया गया कि उत्तराखंड के रुड़की और मंगलौर के बीच हरियाणा के कांवड़ियों के हमले में कार्तिक की जान गई है। कार्तिक दो दिन पहले ही कांवड़ लाने के लिए छुट्टी लेकर आया था। उसकी तैनाती गुजरात के जामनगर में थी। वह हंसते हुए घर से गंगाजल लाने के लिए रवाना हुआ था लेकिन किसी को क्या पता की बेटा अब कभी भी लौटकर नहीं आएगा।

कार्तिक का फाइल फोटो।

 

सिसौली कस्बे की पट्टी लेपरान निवासी किसान योगेंद्र सिंह का बेटा कार्तिक करीब चार साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। परिवार के युवाओं के साथ कांवड़ लाने के लिए ही उसने छुट्टी ली थी और वह रविवार को ही घर आया था। सोमवार को कस्बे से डाक कांवड़ लाने के लिए कांवड़िए रवाना हुए थे, इनमें कार्तिक भी शामिल था। सभी खुशी खुशी रवाना हुए। वहीं मंगलवार सुबह जैसे ही वारदात की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को मिली तो गांव में मातम पसर गया।

 

कार्तिक की अंतिम यात्रा।

 

कार्तिक की अंतिम यात्रा। -

दुनिया से चला गया परिवार का सहारा
बताया गया कि कार्तिक परिवार का सहारा था। लेकिन अब वह दुनिया में नहीं रहा। कार्तिक का छोटा भाई मुकुल है। जब से कार्तिक की नौकरी लगी, तभी से पिता योगेंद्र सिंह और छोटा भाई मुकुल ही कार्तिक के कंप्यूटर सेंटर को चला रहे हैं। नौकरी लगने से पहले कार्तिक ही कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता था। 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

 

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार -

घायल कांवड़िये भी अपने घर पहुंचे
कांवड़ियों के बीच हुए झगड़े में घायल सिसौली के कांवड़िए भी देर शाम तक अपने-अपने घर पहुंच गए। वहीं गांव में गम का माहौल बना हुआ है। इस मामले में रुड़की के सिविल लाइन थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

विलाप करते परिजन।

 

विलाप करते परिजन। 

चाचा ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
कार्तिक के चाचा राजेंद्र सिंह ने रुड़की सिविल लाइन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे हरियाणा के दो कैंटरों में सवार हमलावरों ने कार्तिक पर हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि कार्तिक के सिर में गंभीर चोट आने और खून अधिक बह जाने के कारण भतीजे की मौत हो गई। हमलावर नीली ड्रेस पहने हुए थे।

सेना के जवान की मौत।

 

सेना के जवान की मौत। 

सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
सिसौली के श्मशान घाट में मंगलवार देर शाम सैनिक सम्मान के साथ कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर अंतिम विदाई दी। उधर, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी श्रद्धांजलि दी।

थाने में हंगामा करते परिजन।

 

थाने में हंगामा करते परिजन

एसएसपी विनीत जायसवाल का कहना है कि यह वारदात उत्तराखंड के रुड़की में हुई है। वहीं के सिविल लाइन थाने में वारदात का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुजफ्फरनगर में कोई वारदात नहीं हुई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।