शरद पवार को पुणे के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस बीच डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें खांसी और इन्फेक्शन हुआ, जिसमें ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण थे.


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख और वरिष्ठ नेता शरद पवार का अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें खांसी, सीने में दर्द और इन्फेक्शन की शिकायत है. वह दो दिनों से पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती थे और कल उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था. हालांकि, इसके कुछ घंटों बाद ही बुधवार रात उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आगे की जांच के लिए भर्ती करवाया गया.

 

फिलहाल, शरद पवार का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच गुरुवार को डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर ताजा जानकारी दी है. पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक, शरद पवार को कल रात ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें खांसी और इन्फेक्शन हुआ, जिसमें ब्रोंकाइटिस जैसे लक्षण थे. उनका इलाज चल रहा है, और वह अभी स्टेबल हैं.

बेटी सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया पर दी थी जानकारी

शरद पवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण 2 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. शरद पवार की बेटी और बारामती से MP सुप्रिया सुले ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी. रूबी हॉल क्लिनिक के प्रमुख परवेज ग्रांट ने बताया था कि उनका सीटी स्कैन समेत अन्य जांच कराई गई. जल्द उनकी सेहत में सुधार होने की उम्मीद है.

 

परवेज ग्रांट ने बताया था कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल किसी भी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं है. उनकी तबीयत को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है. दवाइयों और उपचार के बाद उनकी सेहत में सुधार होने की संभावना है. अगले एक-दो दिनों में शरद पवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है.

PM मोदी ने फोन पर उनकी सेहत का हालचाल जाना

शरद पवार के करीबी मित्र विठ्ठल मनियार ने जानकारी दी कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनको फोन किया और उनकी सेहत का हालचाल जाना. पीएम मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. साथ ही प्रधानमंत्री ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा कि सुप्रिया सुले तैयार हो गई हैं और हम देश संभालने के लिए तैयार हैं. आप देश की चिंता न करें और अपनी सेहत का ख्याल रखें.

विठ्ठल मनियार ने मीडिया को बताया कि इस पर शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि जब आप लोग हैं, तो मुझे देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आप अपना काम आगे जारी रखें. दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई. दुसरी ओर शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल है.

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।