यूपी पुलिस लगातार अपने कारनामो के कारण लगातार सुर्ख़ियों में रहा करती है और आज फिर एक ऐसा मामला आया संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल


यूपी पुलिस लगातार अपने कारनामो के कारण लगातार सुर्ख़ियों में रहा करती है और आज फिर एक ऐसा मामला आया संवाददाता क्षत्रपाल मौर्य यूपी अब तक न्यूज चैनल
 जहाँ फतेहपुर जिले की पुलिस ने 6 वर्षीय बच्चे ,उसके पिता व एक अन्य लोग पर महिला के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जुट गई है। जिसको लेकर पीड़ित पिता अपने मासूम बच्चे को लेकर लगातार न्याय के लिए एसपी ऑफिस के चक्कर काट रहा है लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिल पाया।  पीड़ित पिता ने पुलिस पर पैसा लेकर फर्जी मुक़दमे में फ़साने का आरोप भी लगाया है। 

वीओ - फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के अस्ता गाँव के रहने वाला कमलेश मिश्रा ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।  पीड़ित पिता के मुताबिक उसका ससुराल भी थाना क्षेत्र के ढोडियाहि गाँव में है। ससुर की इलाज के दौरान उसके ससुराल की पूरी जमीन बिक गई और अब सिर्फ एक मकान बचा हुआ जिसे पारिवारिक चाची द्वारा उसे मकान बेचने का दबाव बनाया जा रहा था जिसका हमने विरोध किया तो पारिवारिक चाची प्रभा पांडेय अपने अन्य परिवारीजनों के साथ मेरे घर पर घुस आई और मेरे और मेरी बेटियों के साथ जमकर मारपीट की जिसका मुकदमा पहले से ही थाने में दर्ज है , जिससे खुन्नस खाकर प्रभा पांडेय ने फर्जी मुकदमा मेरे 6 वर्षीय बेटे अनुराग मिश्रा उर्फ़ मिश्रा ,मेरे खिलाफ व एक अन्य व्यक्ति राम किशन के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से पहले किसी प्रकार की कोई जांच भी नहीं की और मोती रकम लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसको लेकर मेरे द्वारा एसपी ऑफिस पहुंचकर कई बार शिकायत की गई लेकिन उच्चाधिकारियों सिर्फ आश्वाशन ही मिला लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।