सर्राफ को युवक ने मारी गोली, पैसा लौटाने के लिए बंधे पर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम


सर्राफ को युवक ने मारी गोली, पैसा लौटाने के लिए बंधे पर बुलाकर दिया वारदात को अंजाम

 

प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

तुर्कहा सीएचसी में घायल सर्राफा व्यवसायी का उपचार करते चिकित्सक।संवाद।

तुर्कहा सीएचसी में घायल सर्राफा व्यवसायी का उपचार करते चिकित्सक।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

 

कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां उधार की रकम लौटाने के बहाने एक युवक ने सर्राफ को बंधे पर बुलाकर गोली मार दी। लोगों ने व्यवसायी को पीएचसी खड्डा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



जानकारी के मुताबिक, खड्डा कस्बे के सर्राफ कन्हैयालाल वर्मा (65) से जिंदा छपरा निवासी युवक ने ब्याज पर पैसा लिया था। बृहस्पतिवार को युवक ने फोन कर रकम लौटाने के बहाने वर्मा को अहिरौली गांव के नौका टोला के पास बंधे पर बुुलाया। शाम छह बजे कन्हैया लाल अपने पोते ऋषभ के साथ बाइक से बंधे पर पहुंचे।

उन्होंने पोते को बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए भेज दिया। थोड़ी देर में उधार लेने वाला युवक अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचा। वह बंधे पर टहलते हुए कन्हैया लाल से बातचीत करने लगा। इसी दौरान झोले में रखा तमंचा निकालकर उसने कन्हैया लाल पर गोली चला दी। बाएं हाथ में गोली लगने से कन्हैया लाल गिर पड़े।

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आते देखकर हमलावर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह ने बताया की गोली चलाने वाले युवक की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।