UP News: ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी- प्रेमिका ने दी जान,


एक ही स्कूल में पढ़ने के दौरान दोनों में अच्छी दोस्ती थी और फिर दोनों में प्रेम हो गया। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन घर वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : 

 

बस्ती-गोरखपुर डाउन रेलवे ट्रैक पर सुथनी गांव के पास बीती रात प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर कर जान दे दी। प्रेमी युगल खजनी थाना क्षेत्र के एक ही ग्राम पंचायत के अलग-अलग टोला के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों के स्वजनों के पहुंचने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।



सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल से पहले सुथनी गांव के पास बस्ती-गोरखपुर डाउन रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव पड़ा था। रात को करीब डेढ़ बजे रेलवे से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक पर एक युवक और युवती का क्षत विक्षत शव पड़ा था और पास में एक बैग भी था।

युवती स्कूल ड्रेस में थी, जबकि युवक पैंट शर्ट पहने हुए था। बैग में मिले मोबाइल से बात करने पर युवती की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सहसी बंगला निवासी राम अनुज मौर्य की पुत्री रिंकू मौर्य (18) और युवक बगल के टोला सहसी निबहिया निवासी स्व. तपसी चौरसिया के पुत्र अजय चौरसिया (18) के रूप में हुई।

दोनों खजनी क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्र थे और युवती इंटर तथा युवक 11वीं में पढ़ रहा था। एक ही स्कूल में पढ़ने के दौरान दोनों में प्रेम हो गया था और शादी भी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और मां-बाप की मौत हो चुकी है, जबकि युवती तीन भाई और तीन बहन में सबसे छोटी थी। पिता खेती कर गुजर बसर करते है।

एसआई राम प्रवेश सिंह ने कहा कि मृतक युवक के भाई राम सागर ने दोनों मृतक की पहचान किया। प्रेमी युगल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।