ग्राम पंचायत पासल में शौचालय कार्य की राशि ना मिलने पर ग्रामीण मुख्यमंत्री सहित आलाअधिकारी को दिया आवेदन, इसके बावजूद भी नहीं मिली राशि।
छत्तीसगढ़ सूरजपुर जिले के दूर अंचल क्षेत्र चांदनी बिहार पुर के ग्राम पंचायत पासल वर्ष 2017-18 में ग्राम देवढी का ग्रामीण उमाशंकर बैस पिता रामलक्ष्मन बैस ने अपने ट्रैक्टर द्वारा प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत स्वच्छ मिशन योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत पासल में सामग्री उपलब्ध कराई थी। उस समय सरपंच हीरामन सिंह और सचिव सियाराम बैस कार्यरत थे। उन्हीं लोगों के कहने पर उमाशंकर वैस ने रेता, ईट, सामग्री अपने ट्रैक्टर द्वारा शौचालय बनवाने के लिए दिया था। इसके बाद उन्होंने कुछ पैसा दिया लेकिन 386600 की राशि उन्हें आज दिन तक नहीं मिल पाई है।
जिसे लेकर वर्तमान सरपंच को आवेदन प्रस्तुत किया साथ में जिला जनपद सीओ सहित मुख्यमंत्री तक को इसकी आवेदन दिया गया है। परंतु अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण आज दिन तक इनका पैसा ना मिलने से परेशान हैं।
वर्तमान सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार शौचालय की पूरी राशि निकल चुकी है और हितग्राहियों की शौचालय भी आज दिन तक पूरी नहीं हुई है। तथापि इस स्वच्छ भारत मिशन योजना की धज्जियां बिगाड़ने में सूरजपुर सहित आला अधिकारियों ने शामिल हैं। बार बार आवेदन देने के बाद भी ना तो कभी जांच होती है नाही अधूरे पड़े शौचालय की पूरी हो रही है
जनपद सीईओ , जिला सीओ, कलेक्टर महोदय, को भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है परंतु शौचालय में कार्य की गई राशि आज दिन तक मिलने को नाम नहीं ले रही। आला अधिकारियों कि भ्रष्टाचारी से परेशान होकर आज मीडिया के सामने बयान करने के लिए उमाशंकर बैस मजबूर हैं। इनका कहना है कि लगातार ग्राम पंचायत पार्षद सरपंच से लेकर आला अधिकारियों सहित कलेक्टर मुख्यमंत्री को भी शिकायत देने के बाद भी हमारा पैसा नहीं मिल पा रहा है।
छत्तीसगढ़ सूरजपुर रिपोर्ट, मुकेश सिहं ब्यूरो चीफ अब तक टी वी न्यूज चैनल
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: