a


खतरों के खिलाड़ी' का टीआरपी लिस्ट में बना दबदबा, नंबर 1 की गद्दी पर ये शो

 

Poonam Shukla

 

 

file photo- India TV Hindi News

 

टीवी सीरियल्स देखने वाले हमेशा टीआरपी लिस्ट का इंतजार करते है वे सोचते है की उनके पसंद का शो कौन से नंबर पर हैं। वहीं बार्क ने 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है, जिससे साफ हो गया कि इस बार कौन से टीवी सीरियल ने दर्शकों के बीच राज किया और कौन सा सीरियल टॉप पांच से बाहर हुआ है। 'अनुपमा' सीरियल ने हर बार की तरह इस बार भी जीत हासिल की है। 'अनुपमा' सीरियल ने पहला स्थान हासिल किया है, लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' को एक रियलिटी शो टक्कर देता हुआ नजर आ रहा है।

 

'अनुपमा'

'अनुपमा' सीरियल एक ऐसा सीरियल है जो लंबे समय से दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस सीरियल टीआरपी बहुत ज्यादा है। यह इस बार भी टीआरपी की लिस्ट पर राज कर रहा है। लंबे समय से सीरियल पहले नंबर पर बना हुआ है। रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर इस सुपरहिट सीरियल में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है।

 

'खतरों के खिलाड़ी'

रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सीजन 12 सीरियल टीआरपी की लिस्ट में भी आ चुका है। यह शो इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा है। सेलिब्रिटीज से भरे हुए इस शो को दर्शक खूब पसंद करते हैं क्योंकि इस शो में टीवी के कलाकार खतरों का सामना करते हुए दिखाई देते हैं।

file photo

 

'ये हैं चाहतें'

इस टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस का एक और फेमस शो ये हैं चाहतें को तीसरे नंबर मिला है। जो 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन की बदौलत ही संभव हो सका है। सरगुन कौर लुधरा और अबरार काजी के इस सीरियल की टीआरपी में गिरावट हुई है। बीते हफ्ते यह सीरियल चार्ट में दूसरे नंबर पर रहा था लेकिन इस बार टीआरपी की लिस्ट में इस सीरियल ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

'गुम है किसी के प्यार में'

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस हफ्ते फिर से टीआरपी चार्ट में अपनी जगह बना ली है और ये शो चौथे नंबर पर है। बीते हफ्ते यह सीरियल टॉप पांच से बाहर था। इन दिनों शो में पाखी की प्रेग्नेंसी का ट्रैक चल रहा है।

'भाग्य लक्ष्मी'

'भाग्य लक्ष्मी' भी टीआरपी की लिस्ट में खुद को बनाए रखने की कोशिश में सफल रहा है। इस हफ्ते 'भाग्य लक्ष्मी' पांचवें नंबर पर रहा है। इन दिनों सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर पर फोकस चल रहा है। वहीं आयुष गिलास में ट्रुथ सीरम मिलाता है...ताकी बलविंदर सब कुछ सच-सच बोल दे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।