15 July 2022: इन राशियों के लिए खास रहेगा दिन,
- मेष राशि वालों का दिन खुशहाल रहने वाला है।
- वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है।
Aaj Ka Rashifal 15 July 2022: आज श्रवण कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 21 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आपको एकाधिक स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी दोस्त से आपको सहायता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। हार्डवेयर का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने करियर का चुनाव करने का सही मौका है। आज लवमेट से आपको कोई गिफ्ट मिलेगा। आपके चाचा आपसे किसी जरूरी मुद्दे पर बात करेंगे।
वृष राशि
आज का वृष राशिफल 15 जुलाई 2022
आज आप कार्यक्षेत्र में थोड़ा उलझ सकते हैं। विद्यार्थी आज अपने छूटे हुए कार्य को पूरा करने में अपनी मेहनत लगायेंगे। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, इससे आपको अच्छा लाभ भी होगा। आपकी मुलाकात ऑफिस के कुछ नए लोगों से होगी। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। घर के बड़ों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आप पॉजिटिव सोच के साथ अपना काम पूरा कर लेंगे।
मिथुन राशि
आज का मिथुन राशिफल 15 जुलाई 2022
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। कई दिनों से स्वास्थ्य से परेशान लोग किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी नई सोच और बढ़ी हुई उर्जा के साथ व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक रहेंगे। लवमेट की काफी देर तक फ़ोन पर बात होगी। LIC कराने का मन बना रहे लोग आज LIC करा सकते हैं। आपका प्रमोशन होने के चांस है।
कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। क्राकरी का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आप कॉन्फिडेंस के साथ अपने ऑफिसियल टारगेट को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते की डोर मजबूत बनेगी। राजनीति से जुड़े लोगों की जान पहचान उच्च अधिकारीयों से हो पायेगी। किसी पुराने दोस्त से फ़ोन पर बात होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
सिंह राशि
आज का सिंह राशिफल 15 जुलाई 2022
आज आपका दिन शानदार रहेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट हो सकता है। नवविवाहित दंपत्ति को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। आपका दिन नए व्यापार में निवेश करने के लिए अच्छा है। P.hd कर रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से आज आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। एनीमेशन डिजाइनर के लिए दिन अच्छा रहेगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। आप ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से एतिहात बरतें।
कन्या राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। दूसरों के प्रति सहानुभूति रखकर किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। क्रेडिट कार्ड से फिजूल के खर्चों से बचने की आवश्यकता है। परिवार में ख़ास मेहमान के आगमन से घर में उत्साह का वातावरण बना रहेगा। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान दें। लवमेट आज डिनर पर जाने का अवसर पाएंगे। प्रॉपर्टी डीलर्स की आज कोई डील फाइनल होने की सम्भावना है। आप नया घर खरीदने का विचार बनायेंगे।
तुला राशि
आज का तुला राशिफल 15 जुलाई 2022
आज का दिन सामान्य से थोड़ा अच्छा रहने वाला है। किसी तजुर्बेदार व्यक्ति की वजह से आपको कारोबार में लाभ होगा। आपके दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल रहेगा। वाहन चलाते समय आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। लेखकों द्वारा लिखी हुई जीवनी आज ज्यादा से ज्यादा लोगों को पसंद आयेगी। बुटीक का छोटा मोटा कारोबार कर रहे लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा। कई दिनों से कान की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी राहत मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों का आज कोई बड़ा आर्डर फाइनल होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति को लंच पर जाने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में अपने सीनियर्स की मदद लेंगे। आपके काम से खुश होकर बॉस आज आपको कोई नए टारगेट को पूरा करने को कहेंगे। सोशल वर्कर्स आज कुछ जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का अवसर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।
धनु राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपकी बड़ी सफलता की ख़ुशी में आपके दोस्त आपसे ट्रीट मागेंगे। आपके अधिक एक्सपीरियंस से किसी बड़ी कंपनी से आपको जॉब का ऑफर आयेगा। आप घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य और उनकी दवाइयों का ख़ास ध्यान रखें। दांपत्य रिश्ते में पहले से चली आ रही अनबन आज समाप्त होगी, आज पारिवारिक सुख शांति में वृद्धि होगी। वोर्किंग महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी प्रोजेक्ट में काफी समय से उलझे लोग आज उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले आपकी बात को जरूर समझेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। शिक्षक किसी महत्वपूर्ण टॉपिक को छात्रों को समझाने में सफल रहेंगे। आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोग आज खुद को फिट महसूस करेंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन आपको व्यापार में अच्छा लाभ दिलाने वाला है। पेट की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी हद तक राहत मिलेगी। नौकरी पाने के लिए प्रयासरत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में मेहनत जारी रखनी होगी। दांपत्य रिश्ते में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, जिससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। सोशल मीडिया में रुचि ले रहे लोगों के पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोग लाइक करेंगे। स्वास्थ्य में हो रही परेशानी से आज आपको काफी आराम मिलेगा।
मीन राशि
आज का मीन राशिफल 15 जुलाई 2022
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय सफलता के रास्ते खोलेगी। अपने काम के प्रति आपको आत्मविश्वास रखने की आवश्यकता है। आपको अधिक रुपए खर्च करने से बचना चाहिए। ऑफिस में छूटे कार्यों को पूरा कर लेंगे। आपको बाहर की चीजों से परहेज करना चाहिए। आपको कोई पैतृक संपत्ति हासिल होगी। आपका ट्रान्सफर आपकी मनपसंद जगह पर होने की सम्भावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगा रहेगा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: