चार लोगों ने आकर दिन के 2:00 बजे हमला बोला


सहसवान बदायूं उत्तर प्रदेश


सहसवान के ग्राम भवानीपुर खलली आले मली के लड़के के ससुराल वाले सहसवान मोहल्ला मुद्दीन पुर के चार लोगों ने आकर दिन के 2:00 बजे हमला बोला

अब तक न्यूज़ टीवी चैनल

बताया जाता है 12 जुलाई दिन मंगलवार दिन के 2:00 बजे आले मली अपने घर सोया हुआ था इतने में लड़के के ससुराल के लोगों ने आकर हमला बोल दिया श्री आले मली  का कहना है मैंने अपने लड़के की 1 साल पूर्व मोहल्ला मुद्दीन पुर से मोहम्मद अनीस  की पुत्री  से शादी की थी जो बाइक उन्होंने शादी में दी थी उसी का प्रयोग 1 साल से बराबर कर रहे थे


मैंने बोला इसको अपने नाम करा लो जिससे कि आने वाले भविष्य में  मैं कहीं कोई दुर्घटना हो तो मैं बच जाऊं इसी बात को लेकर मोहम्मद अनीस ब पुत्र प्यारे खुशी मोहम्मद मोहम्मद फहीम ने  आकर मुझ पर हमला बोल दिया जिसके कारण सर मैं काफी चोट  मुंह के दांत दो हिलने लगे  


पैर में भी चोट आई है मेरे बड़े लड़के के चोट आई है अब मैं इंसाफ चाहता हूं थाना सहसवान हलका इंचार्ज को तहरीर दी है अब देखना यह हैं आले मली को न्याय मिलता है या नहीं

श्री आले मली ने बताया मैं गरीब आदमी हूं भिसती समाज से हूं बाजारों में चाटं पकोड़े बनाकर अपने बच्चों का भरण पोषण करता हूं अगर मेरे पड़ोस के लोग नहीं बचाते तो वह लोग मुझे जान से मार देते

मेरे लिए इंसाफ की जरूरत है और सहसवान थाना प्रभारी निष्पक्ष तरीके से जांच करने के बाद मेरे लिए इंसाफ दिलाएं


संवाददाता मुशाहिद रजा सहसवान बदायूं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।