गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब


गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब
खबर गढ़ी मानिकपुर कुंडा प्रतापगढ़ से
वेदों के रचयिता वेदव्यास के अवतरण दिवस को गुरू पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन कई गुरुओं का  जन्म होने और कई को ज्ञान प्राप्ति होने के  कारण इस दिन का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।  
इस पर्व को हिंदू के अलावा सिक्ख ,जैन ,बौद्ध लोग भी  पूरे मनोयोग से मनाते है ।
इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नगर पंचायत के रामजनकी  घाट सहित अन्य घाटों पर  गंगा स्नान किया , मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और अपने अपने गुरु जनों से  निर्बाध सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद की कामना किया ।
 अब तक टी वी न्यूज़ चैनल से तहसील रिपोटर अभय कुमार गौतम

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।