करोना काल के बाद लगा नाग देवता का मेला
करोना काल के बाद लगा नाग देवता का मेला
आरोपी घूम रहे खुलेआम,पुलिस की लापरवाही से अभी तक नही हुई कोई कार्यवाही
आरोपी घूम रहे खुलेआम,पुलिस की लापरवाही से अभी तक नही हुई कोई कार्यवाही
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा से है जहां पर एक व्यक्ति के ठगी का शिकार होने पर पुलिस से कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण नहीं हो रही कोई भी कार्यवाही। जब पीड़ित से जानकारी की गई तो उसने बताया कि मैं मोहल्ला छोटी बाजार, जैन धर्मशाला के पास, शहर बाँदा थाना-कोतवाली नगर बाँदा, जिला-बाँदा का निवासी हूं। मेरी एक चाँदी की कारीगरी की दुकान मुहल्ला-गूलरनाका, शहर-बाँदा में स्थित है। दिनाक- 24 अप्रैल 2022 को सायं करीब 7-8 बजे छोटे तिवारी नाम का व्यक्ति जिसका सही नाम नरेश तिवारी पुत्र गंगा प्रसाद तिवारी, निवासी मुहल्ला- छानीकलॉ महोबा, थाना-महोबा, जिला- महोबा है वह आया एवं मुझसे एक बाजूबन्द सोने का व 2 सोने की चैन व 2 लांग मंगलसूत्र मांगे कीमती लगभग 06 लाख रू० मांगे तो मैंने पड़ोस की दुकान से उक्त जेवरात लाकर उक्त छोटे तिवारी सही नाम नरेश तिवारी को दिया था। इस व्यक्ति ने 01 दिन बाद
पेमेन्ट करने की बात कही थी। लेकिन उस व्यक्ति द्वारा रूपये न देने के कारण मैंने दिनांक- 28 अप्रैल 2022 को प्रार्थना पत्र थाना-कोतवाली नगर बाँदा में दिया था, किन्तु कोई कार्यवाही न होने के कारण पुनः प्रार्थी ने दिनांक- 17 मई 2022 को उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट छोटे तिवारी सही नाम नरेश तिवारी व एक अज्ञात के विरुद्ध थाना- कोतवाली नगर बाँदा में अ•सं•374/2022 धारा- 406 भा.दं•सं• के अन्तर्गत अंकित कराई थी। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को अभी तक गिरफ्तार नही किया गया, जिससे उक्त व्यक्ति प्रार्थी के अलावा कई अन्य लोगों के साथ इस प्रकार से ठगी कर चुका। बताते चले कि इन सभी कारणों के चलते पीड़ित ने पुलिस महानिरीक्षक बांदा से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
करोना काल के बाद लगा नाग देवता का मेला
संत कबीर नगर 13 जुलाई 2022,मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र के निर्देश के क्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया
संंयुक्त कार्यवाही में अन्तर्जनपदीय टप्पेबाज/लुटेरा को 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया !
Leave a Comment: