बच्ची लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।


पीड़िता की चीख सुनकर उसकी मां व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सांकेतिक तस्वीर

 

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले आरोपी 22 वर्षीय युवक ने अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों व अन्य ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बच्ची को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

 

 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। परिवार में उसकी पत्नी, मां और दो बेटियां हैं। उसकी छह वर्षीय बड़ी पुत्री नजदीकी स्कूल में कक्षा एक की छात्रा है। पीड़ित के पिता ने बताया कि वह मंगलवार को मजदूरी पर चला गया था और बच्ची स्कूल चली गई थी। दोपहर को स्कूल से बच्ची घर आई। गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के चलते बच्ची की दादी वहां पर चली गई थी। घर पर पीड़िता की मां कपड़े धो रही थी। पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपी युवक रवि घर आया और बच्चियों को टीवी दिखाने के लिए अपने पास बुला लिया। छोटी बेटी उसके साथ नहीं गई। जबकि, बड़ी पुत्री आरोपी के साथ चली गई।

 

 

आरोपी ने बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की चीख सुनकर उसकी मां व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बच्ची लहूलुहान अवस्था में बेसुध पड़ी मिली। लोगों ने आरोपी को वहीं पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

शराब के नशे में रहता था आरोपी

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक हमेशा शराब के नशे में घूमता रहता है। कई बार शराब के नशे में ग्रामीणों से विवाद भी हो चुका है। कई बार आरोपी को समझाया भी गया, लेकिन वह अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

बच्चियां बन रहीं निशाना

13 जून - खुर्जा देहात के गांव में पांच साल की मासूम से 17 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म
29 मई - छतारी 17 वर्षीय किशोरी के साथ दूसरे गांव के लड़के ने दुष्कर्म किया
22 मई - छतारी के गांव में चार साल की बच्ची को अधेड़ ने किया था दुष्कर्म
6 दिसंबर 2021 - खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्ममामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया गया है। पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - दिलीप सिंह, सीओ खुर्जा

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।