मुस्लिम पक्ष ने प्रार्थना पत्र से की इतर बात : हिंदू पक्ष
मुस्लिम पक्ष ने प्रार्थना पत्र से की इतर बात : हिंदू पक्ष
झांसी के खजुराहो एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह क़ो ठंडी चाय
शिवराज सिंह को ठंडी चाय सर्व करने के मामले में एसडीएम ने फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। जिसके बाद डीएम ने इस कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया। इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसते हुए कहा कि मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान -
झांसी के खजुराहो एयरपोर्ट पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह क़ो ठंडी चाय सर्व करने पर राजनगर एसडीएम डीपी दुबे ने फूड इंस्पेक्टर को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। इसकी भनक जैसे ही सीएम के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को लगी तो उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताते हुए कलेक्टर को आड़े हाथ लिया और डीएम ने इस कारण बताओ नोटिस को निरस्त कर दिया।
भाजपा भले ही इस मामले में बैकफुट पर आ गई हो पर कांग्रेस इसे तूल दे रही है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्विट करते हुए तंज कसा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा कि मामा चाय वाले से इतनी नफरत क्यों?
उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र पाराशर का कहना है कि खजुराहो का मामला दो अफसरों की आपसी खुन्नस का परिणाम है, प्रदेश के सीएम इतने सहज हैं कि वह इतनी छोटी सी बात की शिकायत कभी नहीं कर सकते हैं, पाराशर ने ट्विट करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की खुन्नस निकालने वाले अफसर सुधर जाएं अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।
वाकया उस समय हुआ जब सीएम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ रीवा जाते समय कुछ देर के लिए खजुराहो रुके थे। कुल मिलाकर यह ठंडी चाय सियासी रंग लेकर फिलहाल भाजपा के गले में अटक गई है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मुस्लिम पक्ष ने प्रार्थना पत्र से की इतर बात : हिंदू पक्ष
Horoscope 13 July 2022, Aaj Ka Rashifal: मेष राशि, कर्क राशि, सिंह राशिऔर कुंभ राशि वालों को 13 जुलाई को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal).
Leave a Comment: