सामुदायिक सौचालय के रखरखाव के नाम पर 27000 रूपये की धनराशि निकली पर रखरखाव करते हुए नजर कोई नही आया
सामुदायिक सौचालय के रखरखाव के नाम पर 27000 रूपये की धनराशि निकली पर रखरखाव करते हुए नजर कोई नही आया
करोड़ों की जमीन को राजस्व एवं प्रशासन ने सोमवार की अपराह्न अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया।
जौनपुर मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा जमलिया में दशकों से बेशकीमती करोड़ों की जमीन को राजस्व एवं प्रशासन ने सोमवार की अपराह्न अवैध कब्जेदारों से मुक्त कराया। डीएम के आदेश पर एम आर एफ सेंटर बनाने हेतु नगर पंचायत को सौंप दिया। यह बेशकीमती जमीन 5 बीघे में स्थित है।
बताते है कि मड़ियाहूं नगर पंचायत एम आर एफ सेंटर के लिए वर्षो से भूमि की तलाश कर रहा था। नगर पंचायत अध्यक्ष रूकसाना कमाल द्वारा जिलाधिकारी मनीष वर्मा से भी जमीन मुहैया कराने की मांग की थी। इसी बाबत जमलिया गांव में लगभग 5 बीघा नवीन परती की जमीन पर गांव के लोगों द्वारा कब्जाकर खेती कार्य किया जा रहा था। सोमवार की अपराहन उक्त भूमि पर नायब तहसीलदार संदीप सिंह, राजस्व कर्मी, नगर पंचायत ईओ डॉ. संजय कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कमाल फारूकी, वैश्य फारूकी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनश्याम शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश कर सीमांकन कर नगर पंचायत को एम आर एफ हेतु खाली कराकर दे दिया गया। नगर पंचायत का बुलडोजर मेड़ा मारकर भूमि को सुरक्षित करने के तुरंत बाद रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सामुदायिक सौचालय के रखरखाव के नाम पर 27000 रूपये की धनराशि निकली पर रखरखाव करते हुए नजर कोई नही आया
गत दिनों जी न्यूज़ के एंकर रोहित रंजन से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संविधान के नियम के विरुद्ध की गई
अपनी समस्याओं को लेकर किसान 6 अगस्त को प्रखंड पर करेंगे प्रदर्शन- ललन कुमार
Leave a Comment: