मंडावर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट।


मंडावर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
बिजनौर से मुनीश उपाध्याय के साथ अमीन अहमद की रिपोर्ट।

बिजनौर :- जनपद बिजनौर के नगर पंचायत मंडावर के गांव दौलतपुर में हुई लाखों रुपए की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खानाबदोश जाति के के लोग शहद बेचने के बहाने दिन में घरों को चिन्हित कर लेते थे।और रात में जाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की है। और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार हुए चोरों के पास से डेढ़ लाख रुपए के आभूषण व 32 हजार की नकदी बरामद हुई है।फिलहाल पुलिस दोनों चोरों को जेल भेजने की कवायद में जुटी है।

वीओ-बिजनौर पुलिस कस्टडी में खड़े ये बहुत ही शातिर चोर हैं जो दिन भर शहद बेचकर रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे मंडावर के गांव दौलतपुर में संजीव के मकान व उसके पड़ोसी के मकान में हुई लाखों की चोरी से हड़कंप मच गया था। जिसमे एसपी के आदेश पर स्वाट टीम व स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना के खुलासे के लिए आदेश दिए गए थे। वही आज पुलिस ने मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है दोनों के पास से चोरी किया गया माल पर नकदी बरामद हुई है। चेकिंग के दौरान नाईवाला तिराहे के पास से अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटनाओं को कबूल लिया है। एसपी सिटी प्रवीण रंजन ने बताया कि दोनों खानाबदोश कंजर जाति के हैं जो दिन भर शहद के बहाने घर को चिन्हित कर लेते थे रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे फ़िलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

बाईट-प्रवीण रंजन एसपी सिटी बिजनौर।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।