नकली प्रधानों का जोर शोर से दबदबा
नकली प्रधानों का जोर शोर से दबदबा
गांव में गोली चलने से दहशत व्याप्त है
जनपद मीरजापुर
विंध्याचल थाना क्षेत्र अष्टभुजा चौकी अंतर्गत अकोढ़ी गांव में रविवार की 11:00 बजे रात खेत में जेसीबी से मिट्टी खुदाई कार्य रोकने गए विपक्षियों ने मारपीट करते हुए फायर कर दी दो घायल मौके पर पहुंची पुलिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश यादव 42 वर्ष पुत्र सुलोचन निवासी विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव में निवासी अपने खेत में रविवार की रात लगभग 11:00 बजे रात में जेसीबी से मिट्टी खुदाई कार्य की सूचना मिली। राजेश यादव 42 वर्ष अपने भाई चंद्रशेखर यादव के साथ खेत पर गए खुदाई कर रहे जेसीबी एवं ट्रैक्टर्स देखकर मना करने लगे लेकिन विपक्षियों ने उनकी एक न सुनी खुदाई कार्य करते रहें राजेश यादव बार-बार मना करने के बावजूद वह नहीं माने मारपीट करने को उतारू हो गए और गाली गुप्ता देते हुए मारपीट हुई मारपीट करने के पश्चात विपक्षियों ने फायरिंग कर दी। गोली चलने पर राजेश यादव एवं शिव लोचन यादव घायल हो गए गांव में गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची अष्टभुजा चौकी प्रभारी भरत लाल पांडेय ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने घायलों का इलाज किया हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटनास्थल पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी छानबीन में जुट गए लेकिन आरोपी फरार हो गए। गांव में गोली चलने से दहशत व्याप्त है।बिरोही घटना के सम्बंध में पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्र ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि यह एक आकस्मिक घटना थी । जमीन के एक टुकड़े पर मिट्टी खोदाई की जा रही थी , जिस पर दोनों पक्षों ने अपना स्वामित्व बताया । बात बिगड़ने पर एक पक्ष से गोली चलाई गई , जिसमे दो लोग घायल हुए । घायलों में इलाज के दौरान एक कि मृत्यु हो गई है । अभी तक चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । आरोपी पक्ष ने भी लिखित तहरीर दी है , जिसमे उल्लेख है कि मृतक पक्ष ने मारपीट की जिसमे हम लोगों को भी चोटे आई है । पुलिस अधिक्षक संतोष मिश्र ने कहा कि आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जाँच कराई जा रही है । कार्यवाई कठोर होना सुनिश्चित है ।
शारदा प्रताप सिंह के साथ विपुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट मीरजापुर उत्तर प्रदेश
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बकरीद के मौके पर ऐशबाग स्थित ईदगाह पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री माननीय दिनेश शर्मा जी
Leave a Comment: