प्रतापगढ़।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामगढ़ के डॉ हेमंत सिंह ने खबर चलाने को लेकर पत्रकार सौरभ वैश्य को फोन करके धमकी दिया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ ---संग्रामगढ़ प्रतापगढ़।। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामगढ़ के डॉ हेमंत सिंह ने खबर चलाने को लेकर पत्रकार सौरभ वैश्य को फोन करके धमकी दिया गया। डॉ ने पत्रकार को फर्जी मुकदमा मे फंसाकर जेल भेजने कि धमकी दिया गया। और कहा कि अस्पताल में बिना परमीसन के नही आना नही तो जो जो हाल अर्जुन गुप्ता के साथ करके जेल भेजा गया था उसी तरह तुम्हारे साथ भी होगा जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विगत दिनों दुर्घटनाग्रस्त दो मरीज आये जिनको ईलाज के लिए डाक्टर का इंतज़ार करना पड़ा था। जिसकी खबर चली थी इसी बात को लेकर डाक्टर आग बाबुला हो गया और पत्रकार को फोन पर धमकी देने लगा।
उक्त प्रकरण कि जानकारी और ऑडियो को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में है। उक्त मामले पर कार्यवाही करने कि बात कही गयी।
आये दिन पत्रकारों को धमकी और फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर प्रताड़ित करने का कृत्य किया जाता है। यह बिल्कुल निंदनीय है और लोकतंत्र के लिए खतरा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: