अगर जमीनी स्तर से हो जाएगी जांच, तो संबंधित अधिकारी व प्रधान के ऊपर आ जाएगी आँच।
अगर जमीनी स्तर से हो जाएगी जांच, तो संबंधित अधिकारी व प्रधान के ऊपर आ जाएगी आँच।
बाँदा में पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम द्वारा दी गई कुर्बानी की याद पर ईदुज्जुहा का पर्व विशेष नमाज अदा कर मेल-मिलाप व भाई चारे के साथ
बाँदा में पैगंबरे इस्लाम हजरत इब्राहीम द्वारा दी गई कुर्बानी की याद पर ईदुज्जुहा का पर्व विशेष नमाज अदा कर मेल-मिलाप व भाई चारे के साथ मनाया गया। ईदगाह में बकरीद की विशेष नमाज अदा हुई। जिसमें मुल्क की सलामती, भाईचारे की दुआएं की गई। बाद में अल्लाह की राह पर कुर्बानी का दौर शुरू हुआ। घरों में सेवइयां सहित अन्य पकवान बने और देर रात तक एक-दूसरे के यहां जाकर बधाईयां देने का सिलसिला चलता रहा।
ईदुज्जुहा पर्व को लेकर मुस्लिम इलाकों में एक दिन पहले से ही चहलकदमी शुरू हो गई थी। रविवार को सभी इस्लामी लिबास में ईदगाह व मस्जिदों में पहुंचकर बकरीद की विशेष नमाज अता की। ईदगाह में हजारों की संख्या में नमाजियों ने अल्लाह ताला से मुल्क की सलामती, शांति व सद्भाव की दुआएं मांगी। इसके अलावा शेख सरवर साहब की मस्जिद, कोतवाली रोड स्थित मरकज, हाथी खाना मस्जिद, पीरा वाली मस्जिद, मस्जिद गौसिया, मस्जिद ऊंट मोहाल, मस्जिद बोड़े, क्योटरा ईदगाह, मस्जिद गुलाब बाग, मस्जिद खुटला में अलग-अलग समय पर बकरीद की विशेष नमाज अता की गई। शांति व सद्भाव बना रहे इसके लिए प्रशासन ने ईदगाह सहित सभी मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। नमाज के बाद बड़ी संख्या में हिंदू भाई ईदगाह पहुंचकर गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी से जुटा रहा।बकरीद पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा की मिशाल एक बार फिर गहराती दिखाई पड़ी।ऐसी मान्यता है कि हैसियत के अनुसार ईद और बकरीद में गरीबों को जकात बांटनी चाहिए। तभी तो नमाज के बाद सभी ने गरीबों को पैसा, अन्न आदि वितरित किया।
वही सपा के जिला अध्यक्ष के साथ सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे लोगो को बकरीद की बधाई दी। ईदगाह से निकलने वाले नमाजियों को गले लगा कर बधाई देते नजर आए।
वही एसपी अभिनंदन बताया की आज बकरीद का त्यौहार है। शहर की सभी मस्जिदों में पुलिस बल मौजूद है।पूरे जिले को कई सेक्टर में बटा गया है। जहा पुलिस और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी हुई है। सभी जगह नमाज हो चुकी है। जितने भी संवेदन शील इलाके थे उनकी मैपिंग करके फ्लैग मार्च किया गया है। साथ संवेदन शील इलाको में ड्रोन का भी स्तेमाल किया जा रहा है। सदी ड्रेस में भी पुलिस को लगाया गया है। ताकि किसी प्रकार की कोई बात न हो और शांति से त्यौहार मनाया जा सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अगर जमीनी स्तर से हो जाएगी जांच, तो संबंधित अधिकारी व प्रधान के ऊपर आ जाएगी आँच।
अखिल भारतीय बढ़ई महासभा का राष्ट्रीय महासम्मेलन सहकारिता भवन हजरत गंज लखनऊ में दिनांक 24 जुलाई को आयोजित किया गया है,
मुल्क के अमन शांति खुशहाली की दुआ के साथ ईद उल अजहा की नमाज
Leave a Comment: